20.2 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
HomeखेलFIFA World Cup Final: अर्जेंटीना-स्पेन की टक्कर आज, मैच टाइमिंग से लेकर...

FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना-स्पेन की टक्कर आज, मैच टाइमिंग से लेकर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग तक पूरी जानकारी

FIFA World Cup Final: फुटबॉल का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस बार पिछली बार की चैंपियन टीम अर्जेंटीना और यूरोप की मजबूत टीम स्पेन के बीच ये फाइनल मैच खेला जाएगा। स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया है। भारत में भी इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच रोमांच चरम पर है। हम आपको बताएंगे कि भारतीय समय के अनुसार में ये मैच कितने बजे शुरू होगा और फैंस कैसे इसे फ्री में लाइव देख सकते हैं।

कितने बजे शुरू होगा फाइनल मैच?

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय समय के मुताबिक 20 जुलाई (सोमवार) की रात को 12:30 बजे शुरू होगा। आसान शब्दों में कहें तो यह रविवार की देर रात को खेला जाएगा। यह बड़ा मुकाबला अमेरिका के न्यू जर्सी में बने मेटलाइफ स्टेडियम में होगा। वहां के लोकल समय के अनुसार यह मैच 19 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। इसलिए, अगर भारत के फुटबॉल फैंस इस रोमांचक मैच को देखना चाहते हैं, तो उन्हें रात में जागना होगा और अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी।

अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल मैच कैस चैनल पर देख सकते हैं लाइव?

अगर आप भारत में इस मैच को देखना चाहते हैं, तो टीवी पर इसका सीधा प्रसारण (Unite8) स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा, अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर इस मैच को देखना चाहते हैं, तो यह ZEE5 ऐप और उनकी वेबसाइट पर इस फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

फ्री में कैसे देख सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल

भारतीय फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि इस मैच को देखने के लिए उन्हें अलग से पैसे देने या सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। भारत में इस फाइनल मैच का सीधा प्रसारण DD Sports चैनल पर भी किया जाएगा। अगर आपके घर में ‘DD फ्री डिश’ है या आप JioTV ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इस मैच को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

स्पेन और अर्जेंटीना ने इस वर्ल्ड कप में किया है शानदार प्रदर्शन

इस पूरे टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाने में उनके कप्तान लियोनेल मेसी ने सबसे अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने अब तक 8 गोल किए हैं। वहीं दूसरी तरफ, स्पेन की युवा सनसनी लामीन यमाल ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी टीम के लिए 6 गोल दागे हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी कौन सी टीम अपने नाम करती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.2 ° C
20.2 °
20.2 °
56 %
0.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular