31 C
New Delhi
Monday, August 24, 2026
HomeखेलAjinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश...

Ajinkya Rahane Retirement: ‘देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा’… भावुक संदेश के साथ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार और टेस्ट के ​स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने पिछले कुछ साल से भारत के लिए कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला था। एक तरह से वे टीम से बाहर थे, लेकिन अब अचानक उन्होंने ​संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है। टीम इंडिया जल्द ही श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी, उसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भी रहाणे को जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि उसी के बाद रहाणे ने वापसी की उम्मीद छोड़ दी और संन्यास ले लिया।

साल 2023 में भारत के लिए खेला था आखिरी मुकाबला

टीम इंडिया के लिए टेस्ट में कमाल का खेल दिखाने वाले अजिंक्य रहाणे अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशल तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन उनका अपना पसंदीदा फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट ही रहा, जहां उन्होंने कुछ मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की भी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला था, उसके बाद से वे टीम के बाहर चल रहे थे। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इससे संन्यास लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया।

भारत के लिए टी20 मैच खेलकर किया था इंटरनेशनल डेब्यू

रहाणे वैसे तो टेस्ट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं, लेकिन उन्होंने सबसे पहले भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू अगस्त 2011 में हुआ था। हालांकि वे ज्यादा दिन इस फॉर्मेट में नहीं खेल पाए। साल 2016 में उनका आखिरी मैच था। इस साल यानी 2016 के सितंबर में उन्होंने भारत के लिए पहला वनडे खेला। साल 2018 के बाद वे इससे भी बाहर हो गए और उसके बाद वापसी नहीं कर पाए। रहाणे ने साल 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

ऐसा रहा है रहाणे का करियर

अजिंक्य रहाणे का सबसे ज्यादा करियर टेस्ट में ही चला। साल 2013 में डेब्यू के बाद उन्होंने साल 2024 तक टेस्ट खेला। इस दौरान उन्होंने 85 मैच खेलकर 5077 रन बनाए। इसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे में उन्होंने 90 मैच खेलकर 2962 रन बनाए। इसमें उनके नाम तीन शतक और 24 अर्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल मैच वे केवल 20 ही खेल पाए और 375 रन बनाने में कामयाब रहे। इसमें उनके नाम एक अर्धशतक है।

ऐसे रहे हैं कप्तानी के रिकॉर्ड

भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने कुल मिलाकर 6 मैचों में कप्तानी की और इस दौरान चार में जीत मिली, वहीं दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया में जाकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी।

वीडियो पोस्ट में क्या बोले रहाणे

टीम इंडिया के आधारस्तंभ रहने वाले रहाणे ने जो पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है, उसमें वे काफी भावुक नजर आए। इस वीडियो पोस्ट में उन्होंने भारतीय टीम के साथ बिताए अपने समय और देश के लिए अपना सब कुछ झोंक देने के बारे में बात की। रहाणे ने कहा कि अब उनके करियर में आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। भले ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं, लेकिन वह इस खेल से जुड़े रहना चाहते हैं। रहाणे ने कहा कि जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की शुरुआत होती है और उसका अंत भी। जब सही समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना होता है और आगे बढ़ना होता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
moderate rain
31 ° C
31 °
24.1 °
74 %
7.7kmh
100 %
Mon
30 °
Tue
34 °
Wed
41 °
Thu
41 °
Fri
40 °

Most Popular