18.9 C
New Delhi
Thursday, November 5, 2026
HomeखेलAbhishek Sharma Meditation Celebration: शतक लगाते ही ध्यान मुद्रा में क्यों बैठे...

Abhishek Sharma Meditation Celebration: शतक लगाते ही ध्यान मुद्रा में क्यों बैठे अभिषेक शर्मा? खुद बताया सेलिब्रेशन का राज

Abhishek Sharma Meditation Celebration: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तूफान मचा दिया। उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक पूरा कर टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। वह मैदान पर ही ध्यान मुद्रा में बैठ गए।

शतक के बाद ध्यान मुद्रा में बैठे अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने अपनी शतकीय पारी पूरी करने के बाद बल्ला उठाकर सामान्य तरीके से जश्न मनाने के बजाय मैदान पर बैठकर कुछ पल ध्यान लगाया। उनका यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। मुकाबले के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने के दौरान अभिषेक ने इस खास अंदाज के पीछे की वजह बताई।

मेडिटेशन से मिली मन को स्थिर रखने में मदद

अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह पिछले छह महीने से लेकर एक साल से मेडिटेशन और ध्यान कर रहे हैं। उनके मुताबिक, पूरे साल क्रिकेट खेलने के दौरान एक खिलाड़ी को कई तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अपने मन को स्थिर रखना जरूरी है और ध्यान ने इसमें उनकी काफी मदद की है।

अभिषेक ने कहा कि उनका यह सेलिब्रेशन इसलिए था ताकि अगर कोई इसे देखे और किसी क्रिकेटर को लगे कि मेडिटेशन से उसे भी मदद मिल सकती है, तो वह इसे आजमा सके। उन्होंने बताया कि ध्यान उनके लिए पिछले छह से आठ महीनों में खुद को स्थिर रखने वाली चीज रही है।

तीन मैचों में बनाए 229 रन

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा का बल्ला लगातार चला। तीन मुकाबलों में उन्होंने कुल 229 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।

अपने प्रदर्शन को लेकर अभिषेक ने कहा कि वह किसी खास हिस्से तक सीमित नहीं रहना चाहते। उनका फोकस गेंद को देखने और उसी के हिसाब से शॉट खेलने पर है। वह बिना जबरदस्ती किए खुलकर बल्लेबाजी करना चाहते हैं और आगे भी इसी तरीके से खेलना जारी रखना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.9 ° C
18.9 °
18.9 °
25 %
1.1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
31 °

Most Popular