Aryaman Birla: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. फ्रेंचाईजी को अपना नया मालिक मिल गया है और इसी के साथ टीम को नया चेयरमैन भी मिल गया है. आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले समूह ने टीम को 1.78 बिलियन डॉलर (करीब 16706 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यमन बिड़ला आरसीबी के नए चेयरमैन बनाए गए हैं. खास बात यह है कि आर्यमन खुद क्रिकेटर रह चुके हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं.
कौन है RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला?
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला भारतीय उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं.आर्यमन पूर्व क्रिकेटर भी रह चुके हैं, घरेलू क्रिकेट में उन्होंने मध्यप्रदेश की टीम के लिए खेला है. 28 वर्षीय इस बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 मैचों में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है.
Aryaman Birla in 2018 – Part of Rajasthan Royals as player.
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 24, 2026
Aryaman Birla in 2026 – Chair of Royal Challengers Bangaluru. [TOI] pic.twitter.com/MiszjgEKuM
खास बात यह है कि आर्यमन घरेलू क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार के साथ ओपनिंग कर चुके हैं. आईपीएल 2018 के लिए हुई मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख में खरीदा था. हालांकि इस दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया था. साल 2019 में उन्होंने मानसिक स्वास्थ का हवाला देते हुए क्रिकेट से दूरी बना ली.
22 साल की उम्र में छोड़ा क्रिकेट
28 वर्षीय भारतीय पूर्व क्रिकेटर आर्यमन बिड़ला ने 22 साल की उम्र में ही क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया था. उन्होंने 2019 में क्रिकेट से दूरी बना ली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह फैसला अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देते हुए लिया था. क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने अपने पिता के साथ पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने का फैसला लिया. अब वह आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ ई-कॉमर्स, रिटेल और स्टार्टअप की दुनिया में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
