30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeहेल्थVitamin D3 Foods: हर वक्त थकान और शरीर में कमजोरी? Vitamin D3...

Vitamin D3 Foods: हर वक्त थकान और शरीर में कमजोरी? Vitamin D3 की कमी हो सकती है वजह, डाइट में शामिल करें ये चीजें

Vitamin D3 Foods: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान महसूस होना आम है, लेकिन अगर आप बिना ज्यादा काम किए भी हर समय थके-थके रहते हैं और आराम करने के बाद भी यह थकान दूर नहीं होती, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। यह सिर्फ स्ट्रेस नहीं, बल्कि शरीर में किसी जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी का संकेत भी हो सकता है। अक्सर ऐसी थकान का एक बड़ा कारण Vitamin D कमी है।

जब शरीर में विटामिन D3 की कमी होती है, तो इसका असर सिर्फ हड्डियों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे शरीर की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। विटामिन D की कमी होने पर न केवल हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, बल्कि मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और हर समय थकान महसूस होना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करें, जो विटामिन D की कमी को पूरा करने में मदद करें।

विटामिन D3 की कमी में क्या खाना चाहिए?

  • अंडे का पीला भाग: विटामिन डी3 की कमी में आपको अंडे का पीला भाग खाना चाहिए। इसे खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, 2 अंडों की औसत सर्विंग में 8.2 एमसीजी विटामिन डी3 होता है जो कि इस कमी को दूर करके आपके शरीर को एनर्नी देने का काम कर सकता है।
  • दूध: दूध में विटामिन डी3 की अच्छी मात्रा होती है। रोजाना 1 गिलास दूध पीना, आपके शरीर में विटामिन डी प्रदान करने के साथ हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा ये गठिया जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद कर सकता है।
  • बादाम दूध: बादाम का दूध, विटामिन D3 से भरपूर है और सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये दूध जहां आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखता है वहीं आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। ये हाआई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
  • संतरा जूस: संतरे का जूस पीना शरीर में विटामिन D3 को इकठ्ठा करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी है जो कि शरीर में कैल्शियम अवशोषण को बढ़ाता है और हड्डियों की सेहते को बेहतर बनाने में मदद करता है। तो, शरीर में विटामिन D3 की कमी को दूर करने के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular