29.7 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
Homeखेलभारत vs इंग्लैंड वनडे का बदला टाइम! आज कितने बजे शुरू होगा...

भारत vs इंग्लैंड वनडे का बदला टाइम! आज कितने बजे शुरू होगा मैच, तुरंत नोट कर लें नया समय

IND vs ENG ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज इस वक्त खेली जा रही है। इसका दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। भारतीय टीम पहला मुकाबला जीत चुकी है और अब उसकी नजर अगला मैच भी अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। इस बीच अभी से ये जरूर जान लीजिए कि आज का मैच कितने बजे शुरू होगा। पहले मैच से आज के मैच का वक्त बदला हुआ है, जो आपको पता होना चाहिए।

आज शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए मैदान में उतरेगी। सीरीज का ये मैच कार्डिफ में खेला जाएगा। इस बीच आज का मैच भारतीय समय अनुसार शाम को साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी पांच बजे टॉस होगा। पिछला यानी पहला मुकाबला दोपहर में साढ़े तीन बजे से शुरू हुआ था। यानी पिछले मैच से इस मैच का वक्त बदला हुआ है, इसका ख्याल रखिएगा।

टीम इंडिया के हौसले बुलंद, आज जीतते ही सीरीज पर हो जाएगा कब्जा

टीम इंडिया सीरीज का पिछला मैच छह विकेट से जीत चुकी है। भले ही उसे वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा हो, लेकिन वनडे में टीम में शानदार वापसी की है। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम आज भी बुलंद हौसलों के साथ मैदान में उतरेगी और कोशिश होगी कि आज ही सीरीज भी अपने नाम कर ली जाए। लेकिन देखना ये भी होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली आज के मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं, पिछले मैच में उनके बल्ले से रन नहीं आए थे। विराट कोहली तो एक रिकॉर्ड के भी करीब हैं। कोहली अब तक इंग्लैंड में 2642 रन बना चुके हैं। अगर वे चार और रन बना देते हैं तो राहुल द्रविड़ को पीछे कर देंगे। राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में खेलते हुए अपने करियर में 2645 रन बनाए थे।

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
67 %
2.4kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
35 °
Sat
34 °

Most Popular