28 C
New Delhi
Thursday, August 27, 2026
Homeखेलछत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा का बड़ा कमाल, 14th Asian Netball Championship...

छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा का बड़ा कमाल, 14th Asian Netball Championship में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

रायपुर: भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी 14वीं एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय नेटबॉल टीम में हुआ है. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक हांगकांग में आयोजित की जाएगी. पिछले एक महीने से चल रहे भारतीय टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (कैंप) के पश्चात आज आधिकारिक तौर पर भारतीय दल की घोषणा की गई, जिसमें सोनम शर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अंतिम टीम में अपनी जगह पक्की की है.

सोनम शर्मा का खेल करियर पहले भी बेहद शानदार रहा है. उन्होंने इससे पहले भी एशियाई सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप और एशियाई जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया है. सोनम शुरुआत से ही एक बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी रही हैं, जिन्होंने अपने शानदार खेल से लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है.

सोनम शर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा, महासचिव राजेश राठौर, उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश साहू, एग्जीक्यूटिव मेंबर एस. मोहन राव, एग्जीक्यूटिव मेंबर गोपाल साहू, अमित तिवारी, जानकी शरण सिंह, अब्बास आलम, विजय चलोत्रे, संतोष साहू, सजेस बोरकर, मृत्युंजय शर्मा,अनूप यदु, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी इमरान खान, प्रशांत जेकब, राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल सिंह, मनोज साहू, लोमेन्द्र साहू, निलेश शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, आकाश वासवानी, टी प्रतिक राव, जॉन और प्रदेश के समस्त जिलों के अध्यक्ष और सचिवों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस उपलब्धि से प्रदेश के सभी युवा खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. प्रदेश के युवा सोनम शर्मा को अपना रोल मॉडल मानते हुए खेल में उनके जैसी सफलता प्राप्त करने के लिए अब और अधिक कड़ी मेहनत करने की बात कह रहे हैं.

इस अवसर पर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी राजेश राठौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा और उभरते खिलाड़ियों के लिए यह उपलब्धि बेहद प्रेरणास्पद है. आने वाले समय में जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में नेटबॉल की मजबूत नर्सरी तैयार करने में सोनम शर्मा जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की प्रतिभा और क्षमता का पूरा उपयोग किया जाएगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
28 ° C
29.1 °
28 °
89 %
1.5kmh
64 %
Thu
35 °
Fri
41 °
Sat
41 °
Sun
40 °
Mon
37 °

Most Popular