37.3 C
New Delhi
Monday, July 27, 2026
Homeखेलक्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: जून से जुलाई तक Team India के...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: जून से जुलाई तक Team India के 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले, तुरंत नोट करें शेड्यूल

टीम इंडिया का आने वाले वक्त में काफी व्यस्त शेड्यूल नजर आएगा। जून से लेकर जुलाई तक करीब एक महीने के भीतर टीम को 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। यानी लगातार सीरीज है। खास बात ये है कि ये 10 मैच तीन अलग अलग टीमों के खिलाफ खेले जाएंगे। वैसे तो अभी ये सीरीज दूर है, लेकिन इस बीच आपको इसे नोट जरूर कर लेना चाहिए, ताकि जानकारी रहे कि भारतीय टीम कब और किसके खिलाफ सीरीज खेलेगी।

टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता है टी20 विश्व कप का खिताब

भारतीय टीम ने साल 2026 का ​टी20 विश्व कप अपने नाम किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से लेकर अब तक भारत ने कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वैसे तो भारतीय टीम जून की शुरुआत में ही इंटरनेशनल मैचों के लिए मैदान में उतरेगी, लेकिन अगर टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो ये जून के आखिर में होंगे।

जून के आखिर में होगी आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज

टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए भारतीय टीम 26 जून को मैदान में उतरेगी, जब आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। जहां पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरी खेली जाएगी। इसका आगाज 1 जून से होगा। सीरीज का दूसरा मैच 4 और तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को खेला जाएगा। 9 को चौथा और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भी टीम इंडिया खेलेगी टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका पहला मैच 23 जुलाई को होगा। 25 जुलाई को दूसरा और 26 जुलाई को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद ये सीरीज समाप्त हो जाएगी। यानी लगातार मैच टीम को खेलने हैं। ये हाल तब है, जब साल 2028 से पहले टी20 का कोई भी बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं है। अगले साल यानी 2027 में वनडे विश्व कप होगा, उसके लिए टीम इंडिया अपनी तैयारी अलग स्तर की कर रही है। वनडे भी काफी खेले जाएंगे।

नए और युवा खिलाड़ियों को दिया जा सकता है मौका

इस बीच जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि हाल फिलहाल टी20 का कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं है, ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि इस दौरान युवा और नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, ताकि उनकी प्रतिभा को भी परखा जाए। जो खिलाड़ी पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, उन्हें कुछ दिन का आराम भी मिल जाएगा। लेकिन इतना तो तय है कि जून से लेकर जुलाई तक लगातार इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे और क्रिकेट का भरपूर डोज आपको मिलता रहेगा।

टीम इंडिया का आगामी टी20 इंटरनेशनल मैचों का शेड्यूल 

भारत बनाम आयरलैंड : पहला T20I, 26 जून

भारत बनाम आयरलैंड : दूसरा T20I, 28 जून

भारत बनाम इंग्लैंड : पहला T20I, 1 जुलाई
भारत बनाम इंग्लैंड : दूसरा T20I, 4 जुलाई
भारत बनाम इंग्लैंड : तीसरा T20I, 7 जुलाई
भारत बनाम इंग्लैंड : चौथा T20I, 9 जुलाई
भारत बनाम इंग्लैंड : पांचवां T20I, 11 जुलाई

भारत बनाम जिम्बाब्वे – पहला T20I, 23 जुलाई
भारत बनाम जिम्बाब्वे – दूसरा T20I, 25 जुलाई
भारत बनाम जिम्बाब्वे – तीसरा T20I, 26 जुलाई

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
38 %
2.3kmh
74 %
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °
Thu
34 °
Fri
33 °

Most Popular