31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
HomeSpecial InitiativeSBI CBO भर्ती में बढ़ी समय सीमा, अब देर न करें –...

SBI CBO भर्ती में बढ़ी समय सीमा, अब देर न करें – अप्लाई की नई लास्ट डेट घोषित

अगर आप भी SBI CBO भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। SBI CBO भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए एक शानदार खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। SBI CBO भर्ती के लिए उम्मीदवार अब 25 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 18 फरवरी 2026 है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

क्वालिफिकेशन

  • SBI CBO 2026 भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2050 पदों को भरा जाएगा।

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू शामिल होंगे। ऑनलाइन टेस्ट में 120 अंकों के ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट ऑब्जेक्टिव टेस्ट खत्म होने के तुरंत बाद लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
33 %
2.1kmh
40 %
Wed
29 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
31 °
Sun
35 °

Most Popular