35 C
New Delhi
Monday, August 17, 2026
Homeधर्मVastu Tips: भूलकर भी किसी को दान में ना दें ये चीजें,...

Vastu Tips: भूलकर भी किसी को दान में ना दें ये चीजें, रुठ जाएगी लक्ष्मी, भुगतनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

Vastu Tips: हर धर्म में कहा गया है कि दान करना चाहिए। दान करने से पुण्य मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजे ऐसी भी हैं जिनका दान नहीं करना चाहिए। जानते हैं कौन सी चीजों का दान ना करें।

Vastu Tips: हर धर्म में दान का महत्व बताया गया है। हर धर्म में कहा गया है कि दान करना चाहिए। दान करने से पुण्य मिलता है। इसी वजह से लोग दान धर्म करते हैं। बहुत से लोग जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं। लोग कई तरह के दान करते हैं। कई लोग भोजन दान करते हैं तो कई लोग कपड़े वगैरहा दान करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजे ऐसी भी हैं जिनका दान नहीं करना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि कुछ चीजों को दान करने से जीवन में विपत्तियां और परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में आप भी किसी चीज का दान करने से पहले यह जान लिजिए कि आखिर कौन सी चीजें हैं जिनका दान नहीं करना चाहिए। हिन्दुओं में भी दान करना पुण्य का काम माना जाता है, लेकिन कुछ चीजों दान सख्त मना है। जानते हैं कौन सी चीजों का दान ना करें।

रुमाल:

अपने दोस्तों को कभी भी रुमाल दान ना करें। ऐसा करने से दोस्तों के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं, आपस में मतभेद पैदा होने की संभावना रहती है। आपने देखा होगा कि कई बार कपल्स भी एक-दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना सही नहीं माना गया है। ऐसी मान्यता है कि रुमाल दान करने से ना सिर्फ आपस में मतभेद हो सकते हैं बल्कि आर्थिक तंगी भी आ सकती है।

सूर्यास्त के बाद दान ना करें ये चीजें:

ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए। सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान करने से जीवन में पैसों की तंगी आ सकती है। शास्त्रों में कहा गया है कि कभी भी सूर्यास्त के बाद किसी को धन उधार नहीं देना चाहिए।

माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और आप पर से अपनी कृपा दृष्टि हटा सकती हैं। ऐसे मे आपको आ र्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा घर का लहसुन और प्याज भी सूर्यास्त के बाद दान ना दें। ऐसा करना अशुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय लहसुन-प्याज दान देने से घर की सुख-समृद्धि पर असर पड़ता है।

गहने:

महिलाओ को गहनों का बहुत शौक होता है। आपने नोटिस किया होगा कि कई बार जब महिलाएं बाहर जाती हैं, तो अपनी सहेलियों या रिश्तेदारों के गहने पहन लेती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करना गलत माना गया है। वास्तु कहता है कि ऐसा करने से घर की ग्रह दशा खराब होती है और सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

नमक:

ऐसा माना जाता है कि दिन ढल जाने के बाद अपने घर का नमक किसी को भी ना दें। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद नमक का दान करने से घर की वैभवता चली जाती है। इसके अलावा अपना इस्तेमाल किया हुआ पेन भी कभी किसी को दान नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।

झाडू:

झाडू घर मे रोजाना साफ सफाई करने के काम आती है लेकिन हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध धन की देवी माता लक्ष्मी से बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि कभी भी किसी को झाड़ू का दान नहीं देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है। माता लक्ष्मी की नाराजगी के कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

नुकीली चीजें:

कभी भी किसी को नुकीली चीजों का भी दान नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में भी इसका उल्लेख मिलता है। शास्त्रों में कहा गया है कि कभी भी किसी को चाकू, छुरी, सुई या कैंची जैसी नुकीली चीजें दान देने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नुकीली चीजें दान करने से घर में कलह की स्थिति बन सकती है।

ऐसे तेल का दान:

हिंदू धर्म में सरसों या तिल का तेज दान करना अच्छा माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इन तेलों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी भी इस्तेमाल हुए तेल या जो तेल खराब हो चुका है उसे कभी भी दान नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं।

ऐसा खाना ना दें दान:

किसी भूखे और जरूरतमंद को भोजन का दान देना बहुत ही उत्तम माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजन का दान देते वक्त भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे किसी को भी बासी भोजन या खराब भोजन दान में नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा भोजन दान करने से पुण्य नहीं मिलता। इससे आपको नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
55 %
3.1kmh
43 %
Mon
35 °
Tue
34 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
39 °

Most Popular