30.1 C
New Delhi
Friday, May 1, 2026
Homeधर्मShani Dev: शनिवार के दिन कर लें ये उपाय, बरसने लगेगी शनि...

Shani Dev: शनिवार के दिन कर लें ये उपाय, बरसने लगेगी शनि देव की कृपा, बनने लगेंगे सभी बिगड़े काम

Shani Dev:: ऐसा माना जाता है कि शनिदेव जिस व्यक्ति से नाराज़ हो जाते हैं उस व्यक्ति के सभी काम बिगड़ने लगते हैं और कुछ ही दिनों में बड़े से बड़ा धनवान भी कंगाल हो जाता है | वहीं इसके विपरीत अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा हो जाये तो देखते ही देखते उस मनुष्य की जिंदगी बदल जाती है|

Shani Dev: शनिवार को शनि देव का दिन मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव जिस व्यक्ति से नाराज़ हो जाते हैं उस व्यक्ति के सभी काम बिगड़ने लगते हैं और कुछ ही दिनों में बड़े से बड़ा धनवान भी कंगाल हो जाता है | वहीं इसके विपरीत अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा हो जाये तो देखते ही देखते उस मनुष्य की जिंदगी बदल जाती है|

उसके घर में धन की बरसात होने लगती है और उसके धन से जुड़े सभी काम भी सफल हो जाते हैं। शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। कहा जाता है कि ये जातक को उसके कार्यों के अनुसार परिणाम देते हैं। यही कारण है कि शनिदेव को कर्मो का न्यायाधीश भी कहा गया है।

जिन लोगों ने अच्छे काम किए हैं, उन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों में शनिवार को शनिदोष को कम करने और शनिदेव की कृपा पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आइए जाने की कैसे शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता हैं।

पीपल के पेड़ पूजा:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती को दूर करने के लिए शनिवार की सुबह स्नान करके दोनों हाथों से पीपल के पेड़ को छूते हुए जल अर्पित करना चाहिए। तेल का दीपक जलाएं| पीपल के पेड़ के चारों ओर सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। साथ ही इस समय आपको “ऊं शं शनैश्चराय नम:” का जप करना चाहिए। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती दूर होती है।

हनुमान चालीसा का पाठ:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव हमेशा हनुमान जी के भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं इसलिए शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है| मान्यता हैं कि शनिवार के दिन हनुमान जी के दर्शन करने और उनकी पूजा करने से शनि के सभी दोष दूर हो जाते है।

ये उपाय भी आएंगे बहुत काम:

शनिवार को शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन, वैभव और यश बढ़ता है। इसके अलावा शनिवार को किसी गरीब को कुछ काला (जैसे उड़द की दाल, चने, तिल,जूते-चप्पल और कपड़ा) देने से किसी भी चीज के बुरे फल को दूर होता है और शनिदेव की कृपा बनी रहती है। जिससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं|

लोहे के दीपक में सरसों का तेल:

हिन्दू शास्त्र में माना जाता है कि लोहा में शनि का वास होता है। ऐसे में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को सरसों का तेल लोहे के दीपक में डालकर जलाएं। ऐसा करने से दुर्घटना से बचाव किया जा सकता है।

शनिवार को दीपक जलाते समय इसमें एक लौंग डालें। इससे शनिदेव की कृपा मिलती है। माना जाता हैं कि ये उपाय करने से मनुष्य को कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं।

व्यापार में वृद्धि के लिए:

अगर आपके व्यापार में मंदी चल रही है और आप अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं, तो शनिवार के दिन एक मिट्टी का बर्तन लें, उसमें शहद भरकर उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रख दें और पूरा दिन वहीं रखे रहने दें।

उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को अगले दिन मन ही मन अपने व्यापार की वृद्धि की कामना करते हुए इसे किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें। ऐसा करने से आपके व्यापर में उन्नति होने लगेगी |

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज़ सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है। Bynewsindia. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
51 %
3.1kmh
0 %
Fri
35 °
Sat
42 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
39 °

Most Popular