21 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
Homeधर्मSakat Chauth 2024 Date Time: सकट चौथ कल, इस शुभ मुहूर्त में...

Sakat Chauth 2024 Date Time: सकट चौथ कल, इस शुभ मुहूर्त में पूजा से होंगे भगवान गणेश प्रसन्न

Sakat Chauth 2024 Date Time: सकट चौथ का व्रत चल 29 जनवरी, सोमवार को रखा जाएगा। आइए जानते हैं पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त क्या है?

Sakat Chauth 2024 Date Time: सकट चौथ का व्रत इस साल 29 जनवरी को सोमवार के दिन पड़ रहा है। भगवान गणेश की पूजा को समर्पित यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो कोई इस दिन विधि-विधान से देवों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की विधिवत पूजा करता है और व्रत रखता है, उसे जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, उसकी सलामती और परिवार की खुशहाली के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद रात को चंद्र दर्शन करके और जल अर्पित करके ही अपना व्रत खोलती हैं।

इस दिन भगवान गणेश को पूजा में मोदक तथा तिल, गुड़ से बने लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। इस कारण इसे तिलकुट चौथ या संकट चतुर्थी भी कहते हैं। मान्यता है कि सकट चौथ व्रत में भगवान गणेश और चंद्र देव की पूजा से जातक को बुद्धि, सेहत और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं सकट चौथ व्रत में पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है…

सकट चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के अनुसार,
सुबह का मुहूर्त – 9:45 बजे से 11:14 बजे तक
शाम का मुहूर्त – 4:37 बजे से 7:37 बजे तक

चांद निकलने का समय – 29 जनवरी 2024 को चंद्रोदय रात्रि 9:10 बजे पर होगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
70 %
3.7kmh
41 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular