25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
Homeधर्मMagh Gupt Navratri 2024: कब से शुरू है माघ माह की गुप्त...

Magh Gupt Navratri 2024: कब से शुरू है माघ माह की गुप्त नवरात्रि? जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और मां भगवती की 10 महाविद्याओं के बारे में

Magh Gupt Navratri 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ मास में शक्ति का स्वरूप कहलाने वाली मां दुर्गा के 9 रूपों की गुप्त आराधना की जाती है। आइए जानते हैं माघ मास की गुप्त नवरात्रि कब से शुरू है?

Magh Gupt Navratri 2024: वैसे तो साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। परंतु चैत्र और आश्विन महीने में आने वाली नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। जिनमें से एक माघ मास में और दूसरी आषाढ़ माह में आती है। सनातन धर्म में मां दुर्गा की साधना के लिए गुप्त नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। गुप्त नवरात्रि के इन नौ दिनों में आदि शक्ति के 9 स्वरूपों की और मां भगवती दुर्गा की दस महाविद्याओं की गुप्त रूप से विधिवत पूजा करने का विधान है। आइए अब जानते हैं पंचांग के अनुसार, माघ मास में नवरात्रि कब से शुरू है और इसकी घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

माघ नवरात्रि 2024 कब से शुरू है?
हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024, शनिवार से प्रारंभ होगी और इसका समापन 18 फरवरी 2024 को रविवार के दिन होगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
माघ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना का पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 08:45 बजे से सुबह 10:10 बजे तक

घटस्थापना के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त- दोपहर 12:13 बजे से लेकर दोपहर 12:58 बजे तक

देवी मां की 10 महाविद्याएं
गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की दस महाविद्याओं- काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी की गुप्त आराधना की जाती है। माना जाता है कि आदिशक्ति कि इन दस महाविद्याओं की पूजा से मनुष्य को विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं और जीवन के सभी दु:खों का नाश होता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
53 %
1kmh
75 %
Thu
29 °
Fri
23 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
33 °

Most Popular