38.6 C
New Delhi
Sunday, June 21, 2026
Homeज्योतिषGupt Navratri Mantra: गुप्त नवरात्रि में करें इन 5 मंत्रों का जाप,...

Gupt Navratri Mantra: गुप्त नवरात्रि में करें इन 5 मंत्रों का जाप, धन और विवाह से जुड़ी हर इच्छा होगी पूरी

Gupt Navratri Mantra: गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और उनकी दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ये गुप्त साधना करने से जातक को सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं।

Gupt Navratri Mantra: माघ मास के गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri) की शुरुआत 10 फरवरी 2024 से होगी। इस दौरान मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की आराधना और पूजन किया जाता है। सनातन धर्म में मान्यता है कि इन नौ दिनों में जो कोई व्रत या उपवास करता है उसे हर बीमारी से मुक्ति मिलती है। इसलिए भक्तजन मनोकामना पूर्ति के लिए नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं। इन दिनों मंत्रों का जाप भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में आज हम आपको गुप्त नवरात्र में मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए 5 खास मंत्र बताने जा रहे हैं…

ये हैं मां दुर्गा के वो 5 मंत्र-

“श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।”
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इसके जाप से व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और उसे जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

“हे गौरी शंकरार्धांगी, यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरू कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम।।”
मान्यता है कि जो कन्या गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन माता पार्वती पर जल अथवा दूध चढ़ाकर इस मंत्र का जाप करती है उसे मनपसंद वर की प्राप्ति होती है।

“सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिम स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।”
वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि में प्रतिदिन इस चौपाई का जाप करना चाहिए। पति-पत्नी दोनों इसका जाप कर सकते हैं।

“ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।”
करियर या इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए इस मंत्र का 31 बार जाप करना चाहिए। गुप्त नवरात्रि के किसी भी दिन सुबह स्नान करके इस मंत्र का जाप करें।

“ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय, पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।”
अगर आपकी शादी में रुकावटें आ रही हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान इस मंत्र के जाप से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
38.6 ° C
38.6 °
38.6 °
26 %
3.8kmh
22 %
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
42 °
Wed
42 °
Thu
42 °

Most Popular