31.1 C
New Delhi
Thursday, May 7, 2026
HomeराशिफलSaptahik Rashifal: किसके होंगे सपने पूरे और किन राशि वालों को रहना...

Saptahik Rashifal: किसके होंगे सपने पूरे और किन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना सप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal (05-11 Feb 2024): जानिए इस सप्ताह क्या कह रहे हैं आपके सितारे, देखें साप्ताहिक राशिफल और जानें अपना भविष्य -

Saptahik Rashifal, 05 to 11 February 2024: जानिए इस सप्ताह आपके सितारे क्या कह रहे हैं। साप्ताहिक राशिफल में छुपे हैं आपके भविष्य के राज। देखें और जानें, आने वाले सप्ताह में कैसा रहेगा आपका भविष्य।

मेष (Aries)
इस सप्ताह मेष राशि के लोगों को अपने सपने पूरे करने के कई मौके मिलेंगे। पूराने मित्रों से मिलने का मौका प्राप्त होगा।
इस हफ्ते छात्रों को पढ़ाई में और नौकरीपेशा लोगों को कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के लेनदेन में लापरवाही न बरतें और उधार देने से भी बचें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। भगवान हनुमान की पूजा करें।

वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सेहत को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। कामकाज के चलते थकान होगी। कार्य में बाधा परेशानी का कारण बन सकती है। दफ्तर में बॉस या सहकर्मी से झड़प हो सकती है। कारोबार में भी उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आमदनी की तुलना में खर्चे अधिक होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के प्रति चिंतित रहेंगे। सूर्य देव की आराधना करें।

मिथुन (Gemini)
इस हफ्ते मिथुन राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सभी से सोच-समझकर बातचीत करें। सप्ताह की शुरुआत में काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद होगी। कारोबार को बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। सप्ताह के बीच में भाग्य का साथ मिलने से कार्यों को गति मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिश्रित रूप से फलदायक है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने किसी भी काम को करते समय बेहद सावधानी रखनी होगी। कामकाज में अचानक से आने वाली समस्याएं परेशान का कारण बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को बहुत धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है। दफ्तर और परिवार में संतुलन रखना होगा। व्यवसायियों को पूर्वार्ध में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में तरक्की मिलेगी। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।

सिंह (Leo)
सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह जीवन की समस्याओं से निपटने के लिए अपने शुभचिंतकों और बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेनी चाहिए। धन के लेन-देन में बहुत सतर्क रहना होगा। व्यवसाय में सभी काम समय रहते पूरे कर लें। किसी कार्य में फिजूलखर्ची हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें। लव पार्टनर की भावनाओं को समझें। भगवान विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ शुभ होगा।

कन्या (Virgo)
इस सप्ताह कन्या राशि वालों को हर काम धैर्य से करना होगा। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट में गड़बड़ी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। रोजाना तुलसी को जल अर्पित करें।

तुला (Libra)
इस सप्ताह तुला राशि वालों को शुभ परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। विरोधी परास्त होंगे। मनचाहे काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल है। इस हफ्ते निवेश की योजना बना सकते हैं। विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले लें। शादीशुदा जीवन सुखमय रहेगा। कठिन समय में प्रेमी का साथ मिलेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक (Scorpio)
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। घर में किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अपने काम पर फोकस करें। नौकरीपेशा लोगों को लापरवाही करने से बचना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके पक्ष में होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। कारोबार में वृद्धि के नए मौके मिल सकते हैं। हनुमान जी की पूजा फलदायी रहेगी।

धनु (Sagittarius)
इस सप्ताह धनु राशि के लोगों को सभी काम समय से पूरे करने होंगे, अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। सप्ताह के बीच में कार्यस्थल पर कुछ बाधाओं का सामना हो सकता है। सप्ताह के अंत में उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी तीर्थस्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह खुशियां लेकर आएगा। अचानक से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन मिलने की संभावना है। दफ्तर में टीमवर्क से काम पूरे होंगे। कारोबारियों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। पैतृक संपत्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं जिससे खर्चा बढ़ेगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ शुभ होगा।

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अचानक से सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी भी झगड़े से बचें और कार्यों पर फोकस करें। सेहत का ध्यान रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों के चक्कर में थकान हो सकती है। आर्थिक चिंता सताएगी। काम की व्यस्तता के बीच में जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें। शनिवार के दिन गरीबों में गरम कपड़ों का दान करें।

मीन (Pisces)
इस सप्ताह मीन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। खास दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। धन की प्राप्ति से खर्चों का भार घटेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की सहायता से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। शुभ फलों के लिए रोजाना गाय माता को रोटी खिलाएं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
37 %
7.7kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
43 °
Mon
43 °

Most Popular