31 C
New Delhi
Wednesday, August 26, 2026
Homeराजस्थानToll Tax Hike: हाइवे पर सफर हुआ महंगा-5 टोल प्लाजा की नई...

Toll Tax Hike: हाइवे पर सफर हुआ महंगा-5 टोल प्लाजा की नई दरें आज से लागू, 5 से 20 रुपये तक बढ़ा शुल्क

Toll Tax Hike: अगर आप उदयपुर से सिरोही, अहमदाबाद या गुजरात के अन्य शहरों की तरफ यात्रा करने वाले हैं, तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उदयपुर से जुड़े प्रमुख नेशनल हाईवे के 5 टोल प्लाजा पर टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। ये दरें 18 जुलाई से प्रभावी हो जाएंगी। एनएचएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के टोल में 5 रुपए से लेकर 20 रुपए तक का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही मासिक पास की कीमतों में भी 20 से 30 रुपए की वृद्धि की गई है।

टोल दरों में यह बदलाव हर साल होने वाली समीक्षा के तहत किया गया है। एनएचएआई के अनुसार, टोल टैक्स की दरें मुख्य रूप से होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर तय की जाती हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय हर साल बुनियादी सुविधाओं (जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल आदि) और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता को देखते हुए इन दरों में संशोधन करता है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव, बेहतर यातायात व्यवस्था और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

1. मालेरा टोल प्लाजा (सबसे अधिक बढ़ोतरी)

गोगुंदा-पिंडवाड़ा मार्ग पर स्थित मालेरा टोल पर अब वाहन चालकों को सबसे ज्यादा शुल्क देना होगा:

कार, जीप और वैन: एक तरफ का सफर ₹125
बस और ट्रक: ₹430
भारी वाहन: ₹670
बड़े आकार के वाहन: ₹820
स्थानीय कारें: ₹65 प्रति चक्कर

2. गोगुंदा (जसवंतगढ़) टोल प्लाजा

कार, जीप और वैन: एक तरफ का शुल्क ₹95, जबकि 24 घंटे में दो बार यात्रा करने पर ₹140 तय किए गए हैं।
मासिक पास: 50 यात्राओं के लिए ₹3110 का भुगतान करना होगा।
स्थानीय वाहन: इस जिले के लोकल वाहनों के लिए शुल्क ₹45 रहेगा।
बस और ट्रक: एक तरफ का टोल ₹315।
भारी वाहन: ₹495 प्रति चक्कर।

3. डाकनकोटड़ा टोल प्लाजा (देबारी-काया बायपास)

कार, जीप और वैन: एक तरफ की यात्रा के लिए ₹85 और दोनों तरफ (रिटर्न) के लिए ₹125 निर्धारित किए गए हैं।
बस और ट्रक: ₹285
भारी वाहन: ₹450

4. पीपलवास टोल प्लाजा

कार, जीप और वैन: एक तरफ का शुल्क ₹45 रहेगा।
बस और ट्रक: पीपलवास टोल पर ₹145 और करेल टोल पर ₹150 निर्धारित किए गए हैं।
स्थानीय कारें: दोनों ही टोल प्लाजा पर लोकल कारों के लिए ₹20 का शुल्क लागू होगा।

5. करेल टोल प्लाजा

कार, जीप और वैन: एक तरफ का शुल्क ₹45 रहेगा।
बस और ट्रक: पीपलवास टोल पर ₹145 और करेल टोल पर ₹150 निर्धारित किए गए हैं।
स्थानीय कारें: दोनों ही टोल प्लाजा पर लोकल कारों के लिए ₹20 का शुल्क लागू होगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31 ° C
32.1 °
31 °
79 %
2.1kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
31 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
40 °

Most Popular