29.5 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeराजस्थानRajasthan : राजस्थान में बारिश के साथ बिजली गिरने से 5 की...

Rajasthan : राजस्थान में बारिश के साथ बिजली गिरने से 5 की मौत, ओलावृद्धि से सफलों को नुकसान

Rajasthan : राजस्थान में शुक्रवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में हुए बिजली गिरने के हादसों में 6 की मौत हो गई।

Rajasthan : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदल गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में शुक्रवार शाम को कई जगह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। कई जगह ओले गिरने की भी सूचना है। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित आसपास के कई जिलों में बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग हुए बिजली गिरने के हादसों में 6 की मौत हो गई। वहीं, जयपुर के पास दूदू में खूब ओले गिरे। यहां चल रही ठंडी हवा से भी तापमान में गिरावट हुई है।

बिजली गिरने से 5 की मौत

राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार से बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। तेज हवा के साथ जयपुर, टोंक, अजमेर, दौसा और सवाई माधोपुर में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। इन जिलों में अलग-अलग हुए बिजली गिरने के हादसों में 6 लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में पति-पत्नी और स्टूडेंट भी शामिल है। वहीं, 4 लोग बुरी तरह झुलस गए।

गिरे ओले गिरने से फसलों को नुकसान

प्रदेश में बारिश के साथ जिलों में तेज हवा के साथ ओले भी गिरे है। शुक्रवार को दूदू और आसपास के इलाकों में ओलावृद्धि हुई है। टोंक में बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे हैं। किसानों की फसल तैयार हो चुकी है लेकिन बेमौसम की बारिश के साथ ओले गिरने से कई जगह पक्की हुई बर्बाद हो गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम केंद्र नई दिल्ली के अनुसार सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम को देखते हुए 10 राज्यों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में इस सिस्टम के असर से बारिश और कहीं-कहीं तेज बरसात के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बारिश, ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। तेज हवा के साथ अजमेर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा में सुबह से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। यहां चल रही ठंडी हवा से भी तापमान में गिरावट हुई है। इससे पहले आज सुबह जैसलमेर और श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी भी हुई।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
48 %
3.5kmh
0 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular