36.5 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
Homeराजस्थानLPG Gas Crisis: सीकर में 1900 और झुंझुनूं में 900 घरों तक...

LPG Gas Crisis: सीकर में 1900 और झुंझुनूं में 900 घरों तक पहुंची PNG गैस, जानें आपके घर कब तक होगी सप्लाई शुरू

LPG Gas Crisis: सीकर में अब आम उपभोक्ताओं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के बजाय पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सप्लाई का कनेक्शन लेने लगे हैं। सीकर शहर में पोलो ग्राउंड, बसंत विहार, तोदी नगर, रामलीला मैदान स्थित कॉलोनियों में एक हजार उपभोक्ताओं के यहां पीएनजी गैस की सप्लाई चालू हो गई है।

पुराना हाउसिंग बोर्ड व न्यू हाउसिंग बोर्ड एरिया में हर घर के बाहर पीएनजी गैस कनेक्शन के प्वाइंट्स बना दिए हैं। सीकर शहर में करीब 1900 उपभोक्ताओं के पीएनजी गैस कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के सीनियर मैनेजर दुष्यंत मनी ने बताया कि उनके क्षेत्राधिकारी सीकर, झुंझुनूं व नागौर जिले हैं। सीकर जिले में 1900 और झुंझुनूं जिले में करीब 900 घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि एलपीजी से पीएनजी गैस करीब 15 प्रतिशत सस्ती है। अभी तक सीकर शहर में करीब 90 किमी लंबी पीएनजी की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन करवाने के लिए 9145933934 पर या टोल फ्री नंबर 18001807788 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

तीन प्रकार से दे सकेंगे सिक्योरिटी राशि

कंपनी के मैनेजर ने बताया कि घरों के बाहर पूरे प्वाइंट्स लगते ही शुरू होंगे कनेक्शन, सिक्योरिटी राशि करीब 6000 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। इसमें रेगुलेटर, मीटर लगाया जाएगा। वहीं 500 रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी पांच साल में 2030 तक सीकर शहर की सभी कॉलोनियों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) गैस कनेक्शन किया जाएगा। उपभोक्ता सिक्योरिटी राशि को किश्तों में भी जमा करवा सकते हैं। जो उपभोक्ता पूरी सिक्योरिटी एक साथ नहीं देना चाहते हैं वे हर माह के बिल में फिक्स चार्ज के रूप में करीब 60 रुपए भी दे सकते हैं।

हवा से भी हल्की होती है पीएनजी, हादसे का खतरा नहीं

विशेषज्ञों ने बताया कि पीएनजी गैस हवा से भी हल्की होती है और लीकेज होने पर हवा में उड़ जाती है, जिससे विस्फोट नहीं होता है। ऐसे में पीएनजी गैस से हादसा होने के चांस भी नहीं के बराबर है। प्रदेश में 13 अलग-अलग कंपनियां पीएनजी गैस सप्लाई कर रही है और संबंधित जिला के जिला कलक्टर नोडल ऑफिसर है।

पीएनजी कनेक्शन लेना आसान

पाइपलाइन गैस आपूर्ति के संबंध में चीफ मैनेजर दुष्यंत मनी ने बताया कि पाइपलाइन गैस (पीएनजी) कनेक्शन आसानी से उपलब्ध है तथा यह एलपीजी गैस की तुलना में सस्ता है। बुकिंग कराने की आवश्यकता नहीं होती और आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती।

रसोई गैस की समस्या के लिए कंट्रोल रूम में फोन करें

सभी अधिशाषी अधिकारियों, नगरपालिका एवं नगर परिषद, सीकर को निर्देशित किया गया है कि नगरीय क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर संबंधी बुकिंग एवं शिकायत के लिए कस्टमर केयर नंबर 181, 112 तथा विभागीय हेल्पलाइन नंबर 14435 को होर्डिंग्स पर प्रदर्शित किया जाए। साथ ही जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के नंबर 01572-251008 पर भी शिकायत कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41 %
2.3kmh
100 %
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular