30.7 C
New Delhi
Saturday, October 24, 2026
Homeराजस्थानJaipur Water Bill New Rules: 10 अगस्त से बदलेगा पानी का बिल,...

Jaipur Water Bill New Rules: 10 अगस्त से बदलेगा पानी का बिल, QR Code स्कैन करते ही दिखेगी 10 महीने की पूरी हिस्ट्री

Jaipur Water Bill New Rules:  जयपुर शहर के लाखों पेयजल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने नया Jaipur Water Billing System तैयार किया है, जो 10 अगस्त से जारी होने वाले पानी के बिलों पर लागू होगा। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बिल संबंधी जानकारी या भुगतान सेवाओं के लिए जलदाय कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस डिजिटल सिस्टम का फायदा शहर के करीब 6 लाख पंजीकृत जल उपभोक्ताओं को मिलेगा। विभाग का दावा है कि इससे बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी।

QR Code स्कैन करते ही मिलेगी पूरी बिलिंग हिस्ट्री

नए सिस्टम के तहत हर पानी के बिल पर एक यूनिक QR Code दिया जाएगा। बिल तैयार करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि राकेश शर्मा के अनुसार, जब उपभोक्ता पहली बार अपने मोबाइल से इस QR Code को स्कैन करेंगे, तो उनका मोबाइल नंबर सिस्टम में अपने आप पंजीकृत हो जाएगा। इसके बाद जब भी वही QR Code स्कैन किया जाएगा, मोबाइल स्क्रीन पर पिछले 10 महीनों की पूरी बिलिंग हिस्ट्री दिखाई देगी।

मोबाइल पर मिलेंगे हर महीने मिलेंगे ये SMS अलर्ट

  • मौजूदा पानी का बिल
  • बकाया राशि की जानकारी
  • भुगतान की अंतिम तिथि
  • पुराने भुगतान का रिकॉर्ड
  • बिल जारी होने का मासिक अलर्ट

इस सुविधा से उपभोक्ता समय पर बिल जमा कर सकेंगे और बकाया की जानकारी भी आसानी से मिलती रहेगी।

अब जलदाय कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

PHED अधिकारियों के अनुसार, पहले मोबाइल नंबर पंजीकरण के लिए लोगों को जलदाय कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। उपभोक्ताओं से मिले फीडबैक के बाद यह नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि अब उपभोक्ता घर बैठे QR Code स्कैन करके अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कर सकेंगे और सभी बिलिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

क्या होगा सबसे बड़ा फायदा?

  • जलदाय कार्यालय के चक्कर कम लगेंगे।
  • बिल की पूरी हिस्ट्री मोबाइल पर उपलब्ध रहेगी।
  • समय पर SMS अलर्ट मिलने से लेट फीस की संभावना कम होगी।
  • भुगतान और बिल संबंधी जानकारी पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी।
RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
40 %
0.4kmh
16 %
Sat
31 °
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
33 °

Most Popular