29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 29, 2026
Homeराजस्थानIAF AN-32 हादसे में राजस्थान के अग्निवीर खेमाराम की शहादत, गांव में...

IAF AN-32 हादसे में राजस्थान के अग्निवीर खेमाराम की शहादत, गांव में पसरा मातम

Rajasthan News: असम के जोरहाट में हुए वायु सेना के विमान हादसे ने डीडवाना के एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया है। इस हादसे में जिले के पांचोता गांव निवासी अग्निवीर खेमाराम कुमावत शहीद हो गए हैं। खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

खेमाराम कुमावत महज 25 साल के थे। दिसंबर 2022 में उन्होंने अग्निवीर के तौर पर सेना जॉइन की थी। उनके ममेरे भाई महेश कुमावत ने बताया कि घर पर खेमाराम की शादी की चर्चा चल रही थी। खुशियों का माहौल था। लेकिन एक फोन कॉल ने सब कुछ छीन लिया। कुछ ही समय में कार्यकाल भी पूरा होने वाला था।

5 जवानों ने गंवाई जान

भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान शनिवार सुबह करीब 10 बजे रूटीन उड़ान पर था। अचानक ये क्रैश हो गया। इस हादसे में वायु सेना के 5 बहादुर जवान शहीद हो गए हैं। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर खेमाराम कुमावत और अग्निवीर दानिश आलम शामिल हैं।

पुराना रिकॉर्ड रहा है खराब

वायु सेना का एएन-32 विमान पहले भी कई बार चर्चा में रहा है। साल 2019 में भी जोरहाट से उड़ा ऐसा ही एक विमान अरुणाचल प्रदेश में लापता हो गया था। तब उसमें सवार 13 जवानों की जान गई थी। वहीं, 2016 में भी चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा विमान बंगाल की खाड़ी में गायब हो गया था। एएन-32 विमानों के साथ हुए इन हादसों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
72 %
2.7kmh
100 %
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °

Most Popular