24.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeराजनीतिManmohan Singh: मनमोहन सिंह 33 साल बाद राज्यसभा से रिटायर, मल्लिकार्जुन खरगे...

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह 33 साल बाद राज्यसभा से रिटायर, मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखी चिट्ठी- ये एक युग का अंत

Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के राज्यसभा से रिटायर होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक भावुक पत्र लिखा। इसमें खरगे ने लिखा कि मनमोहन सिंह अब राज्यसभा में नहीं होंगे और सक्रिय राजनीति से रिटायर ले रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि देश की जनता के लिए आपकी आवाज आगे भी उठती रहेगी।

Manmohan Singh: 10 वर्षों तक देश की कमान संभालने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। दरअसल, आज मनमोहन सिंह का राज्यसभा से कार्यकाल खत्म हो रहा है। मनमोहन सिंह के अलावा 9 केंद्रीय मंत्रियों सहित करीब 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें से 7 केन्द्रीय मंत्रियों और 49 सांसदों का राज्यसभा कार्यकाल मंगलवार को ही समाप्त हो गया। वहीं 5 सांसदों का कार्यकाल आज बुधवार को खत्म हो रहा है।

33 साल बाद हुए Manmohan Singh रिटायर:

बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन आज बुधवार को करीब 33 साल बाद राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। मनमोहन की संसदीय पारी की बात करें तो वर्ष 1991 में वह पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने थे। बता दें कि पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की सरकार में मनमोहन सिंह ने वर्ष 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला था। इस दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कई कदम उठाए। वहीं डॉ मनमोहन सिंह ने साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की कमान संभाली।

इन केन्द्रीय मंत्रियों का कार्यकाल भी हुआ पूरा:

बता दें कि मनमोहन सिंह के अलावा कुछ केन्द्रीय मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन और सूक्ष्म एवं लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे का कार्यकाल कल मंगलवार को समाप्त हो गया।

खरगे ने लिखा भावुक लेटर:

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के राज्यसभा से रिटायर होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक भावुक पत्र लिखा। यह पत्र उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया। इसमें खरगे ने लिखा कि मनमोहन सिंह अब राज्यसभा में नहीं होंगे और सक्रिय राजनीति से रिटायर ले रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि देश की जनता के लिए आपकी आवाज आगे भी उठती रहेगी। खरगे ने आगे पत्र में लिखा कि तीन दशकों से अधिक समय तक सेवा करने के बाद राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं तो एक युग का अंत हो गया है।

आप हमेशा ज्ञान के स्रोत रहे हैं:

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे अपने लेटर में लिखा कि आपने देश की सेवा अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ की है। आपने जितना काम देश और लोगों के लिए किया उतना बहुत कम लोग कर पाते हैं। खरगे ने आगे लिखा कि उन्हें मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

खरगे ने मनमोहन सिंह को ज्ञान का स्रोत बताते हुए कहा कि वह मनमोहन सिंह की सलाह को हमेशा महत्व देते हैं। खरबे ने आगे लिखा कि व्यक्तिगत असुविधाओं के बाद भी डॉ मनमोहन सिंह पार्टी के लिए उपलब्ध रहे, इकसे लिए पार्टी उनकी सदैव आभारी रहेगी।

लोकसभा चुनाव लड़ेगे ये राज्यसभा सदस्य:

बता दें कि राज्यसभा से कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ लोग लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन को छोड़कर बाकी लोग लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मैदान में उतर रहे हैं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया, राजीव चंद्रशेखर, पुरुषोत्तम रुपाला, वी. मुरलीधरन, नारायण राणे जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अनिल बलूनी उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेगे। वहीं सरोज पांडे छत्तीसगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

ये लो वापस जाएंगे राज्यसभा:

बता दें कि समाजवादी पार्टी से जया बच्चन, आरजेडी से मनोज कुमार झा का भी राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया है। लेकिन दोनों को ही पार्टियों ने फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। वहीं कांग्रेस के नसीर हुसैन और अभिषेक मनु सिंघवी भी राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। बता दें कि नासिर हुसैन फिर से राज्यसभा जाएंगे। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव हार गए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
dust
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
64 %
5.7kmh
75 %
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular