33 C
New Delhi
Thursday, August 20, 2026
HomeदुनियाEarthquake: ताइवान में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, कई इमारतें...

Earthquake: ताइवान में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, कई इमारतें नष्ट, सुनामी का अलर्ट

Earthquake: इस भूकंप ने काफी तबाही मचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.4 थी। बता दें कि झटका इतना भयानक था कि इसके आने के बाद जापान के 2 और द्वीपों पर सुनामी की चेतावनी दी गई है।

Earthquake: आज सुबह बुधवार को ताइवान की राजधानी ताइपे में एक जोरदार भूकंप के झटके से सारा शहर हिल गया। बता दें कि इस भूकंप ने काफी तबाही मचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.4 थी। बता दें कि झटका इतना भयानक था कि इसके आने के बाद जापान के 2 और द्वीपों पर सुनामी की चेतावनी दी गई है। भूकंप के बाद ताइवान से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इमारतों को ढहते हुए देखा जा सकता है। यहाँ तक की कई घर और इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं|

एक की मौत और 50 से ज्यादा घायल:

रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप के प्रभाव से अभी तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं| अनुमान है की यह आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं| बता दें कि इस भूंकप के कारण पूरे ताइवान में हर जगह भारी तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है| भूकंप के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके चलते देश भर में ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बता दें कि पूरी दुनिया भर में ताइवान में हुई तबाही की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

Earthquake से दहल गया ताइवान:

रिपोर्ट्स के अनुसार इस जोरदार भूकंप ने ताइवान को तबाह कर दिया है। अनुमान हैं कि अभी तक कई लोग इमारतों में फंसे हो सकते हैं| भूकंप ने कई शहरों में बिजली सप्लाई को बाधित कर दिया है। जापान, फिलीपींस और ताइवान में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। ताइवान में सरकारी कार्यालयों और स्कूल्स आदि को बंद किया जा सकता है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप ने एक द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले निर्मित स्कूल के साथ-साथ कई ऐतिहासिक स्मारकों को भी नष्ट कर दिया है|

जापान ने भी अपनी सबसे बड़ी एयरलाइन, जापान एयरलाइंस,की ओकिनावा और कागोशिमा की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। ओकिनावा के नाहा एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि सुनामी से प्रभावित क्षेत्रों की ओर जाने वाली सभी उड़ान सेवाओं को डाइवर्ट कर दिया गया है|

अगले कुछ दिनों में भूकंप की आशंका:

ताइवान की राजधानी ताइपे के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्मोलॉजी सेंटर के निदेशक वू चिएन फू ने कहा कि यह 1999 के बाद देश में हुआ सबसे भयानक भूकंप था। उन्होनें कहा कि भूकंप इतना तीव्र था की इसके झटके देश भर के साथ-साथ आसपास के द्वीपों पर भी महसूस किए गए हैं। साथ ही उन्होनें यह भी कहा कि आने वाले दिनों में भूकंप के कुछ और झटके आने की आशंका है।

भूकंप के झटके चीन तक:

रिपोर्ट्स के अनुसार ताइवान में 25 वर्षों में आया सबसे भयानक भूकंप माना जा रहा है| बता दें कि ताइवान में आने वाले इस भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि उसके झटके चीन के शंघाई शहर तक महसूस किए गए| चीनी मीडिया प्रवक्तओं के अनुसार भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए|

जापान में सुनामी अलर्ट जारी:

बता दें कि ताइवान में आए इस भूकंप के लगभग पंद्रह मिनट बाद, जापान के योनागुई द्वीप पर भी झटके दर्ज किए गए| इस झटके के कारण द्वीप पर लगभग एक फीट ऊंची लहरें दिखाई दीं। अनुमान हैं कि ये लहरें तीन मीटर तक ऊंची हो सकती हैं| इसके चलते जापान में ओकिनावा प्रांत के आसपास सुनामी की चेतावनी देते हुए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया हैं | जापान के पब्लिक प्रसारक Nikkei ने बताया कि जापान में भूकंप की तीव्रता “अपर 6” दर्ज की गई है। “अपर 6” भूकंप का अर्थ है जब कोई खड़ा नहीं हो सकता और बिना रेंगे मूव नहीं कर सकता।

फिलीपींस भी हुआ सुनामी अलर्ट जारी:

फिलीपींस ने भी होने वाली किसी बड़ी तबाही से सुरक्षा करने के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है| रिपोर्ट्स के अनुसार सिस्मोलॉजी एजेंसी ने तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया है और लोगों को ऊंचे इलाकों में जाने को कहा है।

25 साल में ताइवान में सबसे बड़ा भूकंप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ताइवान में बुधवार को आए इस भूकंप को देश में पिछले 25 वर्षों में आए भूकंपों में से सबसे भयानक बताया जा रहा है| बता दें कि इससे पहले 1999 में ताइवान के नोनतू काउंटी में एक भूकंप आया था, जिसमें 2500 से अधिक लोग मर गए और 1300 से अधिक घायल हो गए थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
62 %
3.6kmh
78 %
Thu
33 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular