32 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
HomeराजनीतिMaharashtra: ‘मराठी भाषा, महिला सुरक्षा, रोजगार…’ राज ठकरे ने जारी किया पार्टी...

Maharashtra: ‘मराठी भाषा, महिला सुरक्षा, रोजगार…’ राज ठकरे ने जारी किया पार्टी का घोषणापत्र

Maharashtra: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें सत्ता में आने पर जनता के हित में कई कदम उठाने का वादा किया गया है। राज ठाकरे ने स्पष्ट किया है कि मनसे आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन या युति के बिना स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चुनाव के बाद मनसे सत्ता में होगी और महाराष्ट्र के विकास के लिए कार्य करेगी।

घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अपने घोषणा पत्र ‘हम यह करेंगे’ के माध्यम से राज्य के विकास और मराठी अस्मिता को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। राज ठाकरे ने इसे जनता से सीधे संवाद का माध्यम बताया और अन्य दलों की घोषणाओं को चुनौतीपूर्ण नजरिए से देखा। राज ठाकरे ने मनसे के घोषणापत्र को मराठी अस्मिता और व्यावहारिक विकास योजनाओं पर केंद्रित रखा है। उन्होंने बिना आर्थिक दबाव डाले योजनाओं के कार्यान्वयन पर जोर दिया है, जो गठबंधन दलों के वादों से अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।

मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान:

  • हर घर में स्वच्छ पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना।
  • महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना।
  • राज्य में सस्ती और तेज़ इंटरनेट उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  • कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई के लिए बेहतर व्यवस्था लागू करना।

शिक्षा और रोजगार:

  • शिक्षा के स्तर को सुधारने और हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर जोर।
  • युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि और उद्योगों को बढ़ावा देना।

संस्कृति और मराठी अस्मिता:

  • मराठी साहित्य, भाषा और संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन।
  • महाराष्ट्र के ऐतिहासिक गढ़ों और किलों का पुनर्निर्माण और संवर्धन।
  • राज्य के सांस्कृतिक स्थलों और धरोहरों को समृद्ध करना।

विकास और खेल के लिए स्थान:

  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं के लिए खेल के मैदान विकसित करना।
  • उद्योगों के विकास के लिए नई औद्योगिक नीति लागू करना।

ठाणे और मुंबई में चुनावी सभाओं पर फोकस

राज ठाकरे ने आगामी 17 नवंबर की सभा रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता ठाणे और मुंबई में चुनावी सभाएं होंगी। राज ठाकरे ने कहा कि महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन बिना आर्थिक दशा का मूल्यांकन किए महिलाओं के लिए नकद सहायता जैसी योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। यह राज्य पर आर्थिक बोझ बढ़ा सकता है।

महायुति और महाविकास अघाड़ी के वादे:

महायुति ने महिलाओं को 2100 रुपये मासिक सहायता और 2027 तक 50 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का वादा किया है। महाविकास अघाड़ी ने भी महिलाओं के लिए सहायता योजनाओं का ऐलान किया है।

20 नवंबर को 288 सीटों पर होंगे चुनाव

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना और परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। इसी दिन तय होगा कि महाराष्ट्र में अगली सरकार किसकी बनेगी।

यह भी पढ़ें-

SDM Slap Incident: डेढ़ घंटे तक तांडव… घरों में घुसकर तोड़फोड़, 100 गाड़ियां राख, 60 हिरासत में, इंटरनेट बंद

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
70 %
1.5kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular