23.7 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeराजनीतिLoksabha election 2024: विक्रमादित्य ने फिर साधा कंगना पर निशाना, कहा-हिमाचल में...

Loksabha election 2024: विक्रमादित्य ने फिर साधा कंगना पर निशाना, कहा-हिमाचल में मनोरंजन का समय पूरा हो चुका…

Loksabha election 2024: विक्रमादित्य सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कंगना से कई सवाल पूछे हैं लेकिन कंगना हमेशा हम पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाकर बचने की कोशिश करती हैं। साथ ही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उनके मनोरंजन का समय अब पूरा हो गया है। सिंह ने कहा कि कंगना के बयान सुनने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके।

Loksabha election 2024: कांग्रेस नेता और मंडी से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर जमकर निशना साधा और कटाक्ष किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत अपने बयानों से कॉमेडियन कपिल शर्मा को टक्कर दे रही हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कंगना से कई सवाल पूछे हैं लेकिन कंगना हमेशा हम पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाकर बचने की कोशिश करती हैं। साथ ही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उनके मनोरंजन का समय अब पूरा हो गया है। सिंह ने कहा कि कंगना के बयान सुनने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके।

कपिल शर्मा को अच्छी टक्कर दे रहीं हैं कंगना:

सिंह ने आगे कहा कि कंगना रनौत कॉमेडियन कपिल शर्मा को बहुत अच्छी टक्कर दे रही हैं। इस वजह से उन्हें चुनाव के नतीजे आने के बाद मुंबई वापस चला जाना चाहिए और वहां फिल्में करनी चाहिए। वह चाहें तो कपिल शर्मा के साथ एक कॉमेडी शो भी शुरू कर सकती हैं।

इसके साथ ही सिंह ने कहा कि उनकी सहानुभूति बीजेपी नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के साथ है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत की वजह से जयराम ठाकुर सहित अन्य बीजेपी नेताओं की उपेक्षा हो रही है।

मंडी की जनता और बीजेपी कार्यकर्ता भी आक्रोशित:

विक्रतादित्य सिंह ने कहा कि उनकी सहानुभूति जयराम ठाकुर के साथ है। बीजेपी विधायकों के साथ क्या हो रहा है सब जानते हैं। सिंह ने कहा कि कम से कम जयराम ठाकुर को सम्मान देना चाहिए, वे पूर्व सीएम हैं। सिंह ने कहा कि मंडी की जनता भी नाराज है और जनता के साथ ही बीजेपी के विधायक, नेता और कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश है।

सिंह का कहना है कि हर कोई चाहता है कि दस दिन जल्दी से पूरे हों और कंना वापस मुंबईलौट जाएं। बता दें कि कंगना अपनी बात बेबाकी से कहने लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उनके बयानों पर कई बार विवाद भी हुए हैं। हाल ही में कंगना के एक बयान से विवाद हो गया था। कंगना ने कहा था कि देश को आजादी वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के आने पर मिली थी।

2022 में भी हुआ था विवाद:

इससे पहले, वर्ष 2022 में भी कंगना के एक बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। उस वक्त कंगना ने कहा था कि भारत को आजादी ‘भीख’ (हैंडआउट) के माध्यम से मिली और ‘असली आजादी’ 2014 में हासिल हुई। कंगना की इस टिप्पणी पर लोगों में रोष फैल गया था।

कई लोगों ने कंगना पर स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष का अपमान करने का आरोप लगाया था। वहीं सोमवार को कंगना हिमाचल के रमणीय लाहौल-स्पीति जिले के काजा दौरे पर गई थीं। इस दौरान लोगों ने कंगना को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। कंगना के वहां पहुंचने पर कुछ लोगों ने “कंगना रनौत वापस जाओ” के नारे लगाना शुरू कर दिया।

1 जून को होंगे मंडी में मतदान:

मंडी संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के लिए काफी अहम है। मंडी को वीरभद्र परिवार का गढ़ माना जात है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद यह सीट उनकी पत्नी प्रतिभा देवी सिंह के पास है। हिमाचल में 1 जून को सातवें चरण में 4 सीटों पर मतदान होंगे।

इसके साथ ही असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे और पाला बदलने के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों के लिए भी वोंटिग होगी। पिछले लोकसभा चुनावों यानी 2029 में बीजेपी ने इन सभी चार लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
76 %
3.1kmh
61 %
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
36 °

Most Popular