16.1 C
New Delhi
Tuesday, February 17, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: आज थम जाएगा दूसरे चरण के लिए प्रचार, 88...

LokSabha Election 2024: आज थम जाएगा दूसरे चरण के लिए प्रचार, 88 सीटों पर 26 को मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

LokSabha Election 2024: आज थम जाएगा दूसरे चरण के लिए प्रचार, 88 सीटों पर 26 को मतदान, इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों के नतीजे एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां जोर शोर से प्रचार में लगी हैं। पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। अब लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए काउंटडाउन शुरू गया है। दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर—घर जाकर प्रचार कर सकेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों के नतीजे एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के लिए 89 सीटों पर वोटिंग कराने की घोषणा की थी लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी अशोक भालवी का निधन हो गया। इसकी वजह से बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। ऐसे में अब दूसरे चरण में 88 सीटों पर वोटिंग होगी।

दूसरे चरण में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर:

दूसरे चरण के मतदान शांतिपूर्वक और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। दूसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनी राजा, ओम बिरला, हेमा मालिनी, शशि थरूर, नवनीत राणा,अरुण गोविल और प्रह्लाद जोशी जैसे दिग्गज नेताओं कि किस्मत का फैसला 26 अप्रैल को ईवीएम में कैद हो जाएगा।

दूसरे चरण में किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग:

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग होनी हैं। इनमें असम की 5 सीटें, बिहार की 5 सीट, छत्तीसगढ़ की 3 सीट, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, कर्नाटक की 14 सीट, केरल की 20 सीट, मध्य प्रदेश की 6 सीट, महाराष्ट्र की 8 सीट, राजस्थान की 13 सीट, त्रिपुरा की 1 सीट, उत्तर प्रदेश की 8 सीट और पश्चिम बंगाल 3 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है।

13 राज्यों की इन 88 सीटों पर होगा मतदान:

त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में सिर्फ 1 सीट त्रिपुरा पूर्व पर मतदान होना है। वहीं दूसरे चरण में जम्मू कश्मीर में भी एक सीट जम्मू लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है। सेकेंड फेज में पश्चिम बंगाल की 3 सीटों दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट पर मतदान होगा। इसके अलावा असम की दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।

दूसरे चरण में बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीटों पर वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। वहीं मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद सीटों पर भी दूसरे चरण में मतदान होना है। महाराष्ट्र की बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी लोकसभा सीटों पर भी सेकेंड फेज में वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश की बात करें सेकेंड फेज में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर वोटिंग होनी है।

वहीं राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा सीटों पर भी दूसरे चरण में मतदान होगा। कर्नाटक में उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार सीटो पर भी दूसरे चरण में ही मतदान होगा।

दूसरे चरण में केरल की 20 सीटों पर वोटिंग होनी हैं, जिनमें कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम की सीटें शामिल हैं।

चुनाव मैंदान में हैं ये दिग्गज:

दूसरे चरण में कई दिग्गज नेता मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता 26 अप्रैल को ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर भी केरल के तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से मैदान में हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से नवनीत राणा चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी उम्मीदवार ओम बिरला राजस्थान की कोटा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट से मैदान में हैं। राम का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए अभिनेता अरुण गोविल मेरठ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
16.1 ° C
16.1 °
16.1 °
67 %
2.1kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
28 °

Most Popular