13.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026
HomeराजनीतिLokSabha Election 2024: सस्पेंस खत्म, रायबरेली से चुनाव लड़ेगे राहुल गांधी, अमेठी...

LokSabha Election 2024: सस्पेंस खत्म, रायबरेली से चुनाव लड़ेगे राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा को उतारा मैदान में

LokSabha Election 2024: काफी दिनों से सस्पेंस चल रहा था कि कांग्रेस इन दोनों सीटों पर किसे टिकट देगी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है और राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन आज कांग्रेस ने इस पर सस्पेंस खत्म करते हुए | इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

LokSabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस ने सस्पेंस खत्म कर दिया है। पिछले काफी दिनों से ये दोनों लोकसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई थीं। दरअसल, इन दोनों ही सीटों को कांग्रेस के गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। रायबरेली से सोनियां गांधी चुनाव लड़ती हैं लेकिन इस बार वह राजस्थान से राज्यसभा पहुंच गई हैं।

ऐसे में अब यह सीट भी खाली हो गई थी। वहीं अमेठी से राहुल गांधी पिछली बार चुनाव हार गए थे। काफी दिनों से सस्पेंस चल रहा था कि कांग्रेस इन दोनों सीटों पर किसे टिकट देगी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है और राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन आज कांग्रेस ने इस पर सस्पेंस खत्म करते हुए| इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

रायबरेली से लड़ेगे राहुल गांधी:

दरअसल, अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी से नहीं बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ेगे। वहीं अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि रायबरेली के अलावा राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा गांधी परिवार के करीबी बताए जाते हैं।

कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर आज शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। पहले कहा जा रहा था अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं और प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। काफी मंथन के बाद कांग्रेस का आखिरी समय में मन बदला और राहुल को रायबरेली से मैदान में उतारा है।

कौन हैं केएल शर्मा?

कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के सामने उतारा है। केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है और इन्हें गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। केएल शर्मा पंजाब के रहने वाले हैं। 1983 में केएल शर्मा पहली बार राजीब गांधी के साथ अमेठी पहुंचे थे।

इसके बाद से केएल शर्मा लगातार कांग्रेस में सक्रिय हैं और पार्टी का काम देख रहे हैं। केएल शर्मा अमेठी में सक्रिय रहे। जब 1991 में राजीव गांधी की मृत्यु हुई तो इसके बाद गांधी परिवार ने इस सीट से चुनाव लड़ना छोड़ दिया था। इसके बाद भी केएल शर्मा यहां सक्रिय रहे और यहां जो भी कांग्रेस का सांसद बनता था उसके लिए काम करते थे। सोनिया के यहां से सांसद बनने के बाद केएल शर्मा उनके संसद प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे थे।

अमेठी-रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागत सीट:

अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटें गांधी परिवार की परंपरागत सीटें रही हैं। कई दशकों तक गांधी परिवार के सदस्यों ने इन सीटों का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में राहुल गांधी को अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा।

उन्हें केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने हराया। इस बार भी कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी वायनाड के अलावा अमेठी से भी नामांकन भर सकते हैं लेकिन अब कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है।

अमेठी से गांधी परिवार के ये लोग लड़ चुके हैं चुनाव:

बता दें कि अमेठी सीट से दशकों से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव लड़ते आए हैं। यहां से फिरोज गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं बात करें रायबरेली सीट की तो यह भी गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती है।

पहले यहां से सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और अब राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली सीट पर भी गांधी परिवार का कब्जा रहा है। रायबरेली से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी चुनाव लड़ चुकी है। 2004 से 2019 तक सोनिया गांधी यहां से सांसद रही हैं।

आज नामांकन भरेंगे राहुल गांधी:

राहुल गांधी आज रायबरेली से नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी सुबह दिल्ली से रवाना हुए और उत्तरा प्रदेश पहुंच गए है। सुबह 9.20 बजे राहुल गांधी स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली से फुरसतगंज के लिए रवाना हुए। आज रायबरेली और अमेठी सीट से नामांकन का आखिरी दिन है।

ऐसे में केएल शर्मा भी आज अमेठी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दरअसल, अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी। इसके साथ ही यूपी की 12 अन्य सीटों पर भी 20 मई को ही मतदान होगा। पांचवे चरण में कैसरगंज, लखनऊ, फैजाबाद, मोहनलालगंज, जालौन, झांसी, कौशांबी, बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, बांदा और फतेहपुर लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
13.1 ° C
13.1 °
13.1 °
88 %
1.5kmh
16 %
Fri
16 °
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
27 °

Most Popular