19.2 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
HomeराजनीतिLok Sabha Election 2024: नहीं लड़ेगी निर्मला सीतारमण, कहा-चुनाव लड़ने के लिए...

Lok Sabha Election 2024: नहीं लड़ेगी निर्मला सीतारमण, कहा-चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त फंड नहीं

Lok Sabha Election 2024: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। निर्मला सीतारमण का कहना है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त फंड नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी अध्य़क्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। पहले चरण के लिए नामांकन हो चुके हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रकिया आज से शुरू हो चुकी है। इस बीच केन्द्रीय वित्त मंत्री ने चौंकाने वाली बात कही है।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। निर्मला सीतारमण का कहना है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त फंड नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि बीजेपी अध्य़क्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था।

चुनाव लड़ने के लिए उस तरह का पैसा नहीं:

वित्त मंत्री निर्मना सीतारमण ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बीजेपी के लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने करीब दस दिन तक सोचा। इसके बाद उन्होंने पार्टी को ना कह दिया। निर्मला सीतारमण का कहना है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए उस तरह का पैसा नहीं हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि चाहे वो आंध्र प्रदेश हो या तमिलनाडु। साथ ही उन्होंने कहा कि जीतने लायक अलग-अलग मानदंड भी हैं कि क्या वे इस समुदाय से या उस धर्म से हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके बाद उन्हें लगा कि वे ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं।

भारत की संचित निधी मेरी नहीं:

निर्मला सीतामरण ने कहा कि वह बहुत आभारी है कि पार्टी ने उनके लोकसभा चुनाव ना लड़ने की दलील को स्वीकार कर लिया। ऐसे में वित्त मंत्री ने साफ कर दिया कि वे लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ रही हैं। जब मीडिया ने उनसे प्रश्न पूछा कि देश की वित्त मंत्री के पास चुनाव लड़ने के लिए फंड क्यों नहीं है। इस पर जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत की संचित निधि पर उनका निजी हक नहीं है। उन्होंने कहा उनका वेतन, कमाई और बचत ही उनकी निजी संपत्ति है, भारत की संचित निधि नहीं।

प्रचार अभियान में लेंगी हिस्सा:

बता दें कि बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनावों में अपने कई दिग्गज नेतओं को मैदान में उतारा है। इनमें पीयूष गोयल, राजीव चन्द्रशेखर, मनसुख मंडाविया, भूपेन्द्र यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नाम शामिल है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं।

जब वित्त मंत्री से चुनाव प्रचार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि भले ही वे खुद चुनाव नहीं लड़ रही हैं लेकिन वह पार्टी के दूसरे उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह मीडिया कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि वह राजीव चंद्रशेखर के प्रचार के लिए जाएंगी।

वित्त मंत्री के पास कितनी संपत्ति:

बात करें देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की संपत्ति की तो रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास मोदी सरकार के अन्य कैबिनेट मंत्रियों के मुकाबले काफी कम सं पत्ति है। निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2023 में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। उस ब्यौरे से पता चला था कि मोदी सरकार की कैबिनेट में निर्मला सीतारमण की संपत्ति सबसे कम है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक 31 मार्च 2023 तक निर्मला सीतारमण के पास एक घर ळै जिसकी कीमत 1,70,51,400 रुपये है लेकिन यह उनके पति के साथ संयुक्त प्रॉपर्टी है।

इसके अलावा उनके पास करीब 7,08,800 रुपए की गैर कृषि भूमि है। इसके अलावा उनके पास एक बजाज चेतक स्कूटर है, जिसकी कीमत 28,260 रुपये है। वहीं ज्वैलरी की बात करें तो निर्मला सीतारमण के पास करीब 18,46,987 रुपये की ज्वैलरी है। निर्मला सीतारमण के पास बैंक में 35,52,666 रुपये है। पीपीएफ में उनके पास 1,59,763 रुपये हैं। वहीं म्यूचल फंड में 5,80,424 रुपये हैं। अन्य प्राप्त आय में उनके पास 5,08,536 रुपये हैं। बता दें कि निर्मला सीतारमण के पास कार नहीं है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
58 %
2.7kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular