28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeराजनीतिLok Sabh Elections 2024 : शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, लड़...

Lok Sabh Elections 2024 : शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Lok Sabh Elections 2024 : दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए।

Lok Sabh Elections 2024 : महाराष्ट्र में 48 सीटों पर लोेकसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनाव को लेकर शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय जतना पार्टी सहित सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने फिर से राजनीतिक में वापसी की है। दिग्गज अभिनेता गोविंदा शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए है। मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने गुरुवार को राजनीतिक वापसी की। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया जा सकता है।

विरार सीट से राम नाइक को हरा चुके हैं अभिनेता

मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने गुरुवार को राजनीतिक वापसी की। अभिनेता ने पहले राम नाइक को हराकर विरार निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था।

जानिए गोंविदा ने क्या कहा

60 वर्षीय अभिनेता ने शिवसेना में शामिल होने के बाद कहा कि मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और वह 14वीं लोकसभा थी। यह एक अद्भुत संयोग है कि अब, 14 साल बाद, आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं।

अभिनेता और एकनाथ शिंदे के बीच हुई थी मुलाकात

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अभिनेता गोविंदा और एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात हुई थी। इसके बाद गोविंदा के राजनीति में दोबारा प्रवेश को लेकर अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं।

बीजेपी गढ़ में मारी थी सेंध

गोविंदा ने एक राजनेता के रूप में एक छोटा सा कार्यकाल बिताया जब उन्होंने 2004 में कांग्रेस के बैनर तले मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। अभिनेता ने बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाईक को हराया था। यह जीत विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी क्योंकि उत्तरी मुंबई कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह सीट लंबे समय से भाजपा का गढ़ माना जाता था। पांच बार के सांसद राम नाइक पर गोविंदा की जीत ने उनके राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण थी। बाद में गोविंदा ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया और 2009 के लोकसभा चुनाव में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

एनडीए का हिस्सा है शिवसेना

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना, अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ पहले ही भाजपा के साथ चर्चा कर चुकी है, और सीट आवंटन पर जल्द ही अंतिम समझौता होने की उम्मीद है।

लोकसभा और विधानसभा के लिए साथ होंगे चुनाव

महाराष्ट्र दूसरे सबसे अधिक 48 लोकसभा सीटों वाला राज्य, 2024 के आम चुनाव पांच चरणों में होंगे। दूसरे चरण के मतदान के दौरान अकोला पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के साथ 19 अप्रैल से 20 मई तक चुनाव होने हैं।

इस बार पांच चरण में होंगे लोकसभा चुनाव

पांचवें चरण में मुंबई की सभी छह सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। इससे पहले 2019 में चुनाव चार चरणों में आयोजित किए गए थे, जबकि 2014 में वे तीन चरणों में आयोजित किए गए थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
44 %
3.1kmh
20 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular