31 C
New Delhi
Wednesday, September 30, 2026
Homeज्योतिषVastu Tips: बिना तोड़-फोड़ और बिना पैसा खर्च किए ऐसे दूर करें...

Vastu Tips: बिना तोड़-फोड़ और बिना पैसा खर्च किए ऐसे दूर करें घर के सभी वास्तु दोष

Vastu Tips: कई बार ध्यान ना देने की वजह से छोटी—छोटी गलतियां हो जाती हैं। ये गलतियां कई बार वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं। कहा जाता है कि घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष होने से उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में लोग अपने घर के वास्तु दोष को ठीक कराने के लिए तोड़ फोड़ कराते हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे बिना तोड़ फोड़ के आपके घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाएंगे।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र बहुत प्राचीन और महत्वपूर्ण है। इसी वजह से लोग घर बनवाते समय वास्तु के नियमों का पूरा ध्यान रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के हिसाब से घर बनवाना शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। लेकिन कई बार ध्यान ना देने की वजह से छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं। ये गलतियां कई बार वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं।

कहा जाता है कि घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष होने से उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में लोग अपने घर के वास्तु दोष को ठीक कराने के लिए तोड़ फोड़ कराते हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे बिना तोड़ फोड़ के आपके घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाएंगे।

दिशाओं का ज्ञान होना जरूरी:

वास्तु शास्त्र कहता है कि पंच तत्वों से मिलकर हमारा घर बनता है। वास्तु के अनुसार, घर की हर दिशा किसी न किसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। वास्तु के अनुसार घर के हर कोने के दोष रहित रहने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में रहने वाले लोगों का जीवन खुशहाल होता है। लेकिन अगर घर के किसी भी कोने में वास्तु दोष रह जाता है तो वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। लेकिन घर के वास्तु दोषों को दूर भी किया जा सकता है वह भी बिना किसी तोड़ फोड़ के।

यहां रखें कलश:

वास्तु के अनुसार, घर का सबसे शुभ और महत्वपूर्ण कोणा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण होता है। अगर आपके ईशान कोण में कोई वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए वहां एक कलश की स्थापना कर दें। बता दें कि हिंदू धर्म में कलश को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। वहीं भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। ऐसे में वह आपके घर की हर समस्या को दूर कर देंगे। वास्तु के अनुसार, ईशान कोण में कलश की स्थापना करने से ईशान कोण का वास्तु दोष दूर होता है।

सिंदूर का स्वास्तिक चिन्ह:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक और उपाय से आपके घर का वास्तु दोष दूर हो सकता है। इसके लिए आपको घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाना होगा। हालांकि इस दौरान यह ध्यान रखें कि स्वास्तिक नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और घर का वास्तु दोष भी दूर होता है।

घोड़े की नाल:

आपने देखा होगा कि कई लोग अपने घर में घोड़े की नाल भी लगाते हैं। घोड़े की नाल आमतौर पर घर के मुख्य द्वार लगाई जाती है। वास्तु शास्त्र में भी घोड़े की नाल को काफी शुभ माना गया है। वास्तु शस्त्र के अनुसार, घोड़े की नाल से घर का वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है तो आप घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगा दें। हालांकि ध्यान रखें कि घोड़े की नाल यू आकार की होनी चाहिए।

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर:

अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो घर के प्रवेश द्वार की दक्षिण दिशा में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगा लें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से लाभ मिलता है। इसके अलावा आप घर के प्रवेश द्वार पर पंचधातु से बना हुआ पिरामिड भी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन दोनासें उपायों से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है।

बल्ब:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर हमेशा घर के आग्नेय कोण में होनी चाहिए। अगर आपका रसोईघर आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण में नहीं है तो यह वास्तु दोष की वजह बनता है। ऐसे में इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए आग्नेय कोण में एक छोटा बल्ब लगा दें और उसे रोजाना जलाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आपके किचन का वास्तु दोष कम हो जाएगा।

कपूर:

कपूर को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है। पूजा पाठ में भी कपूर का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही कपूर आपके घर का वास्तु दोष भी दूर कर सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में जिस जगह पर भी वास्तु दोष हो, वहां पर कपूर रख दें। ध्यान रखें कि जैसे ही कपूर खतम हो, वहां नया कपूर रख दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से काफी हद तक वास्तु दोष दूर हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं| विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है| Bynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31 ° C
31 °
30.1 °
58 %
3.1kmh
4 %
Wed
30 °
Thu
36 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
39 °

Most Popular