40.9 C
New Delhi
Thursday, July 16, 2026
HomeराजनीतिJharkhand Assembly Election: अमित शाह ने झारखंड में बीजेपी के चुनावी अभियान...

Jharkhand Assembly Election: अमित शाह ने झारखंड में बीजेपी के चुनावी अभियान का किया शंखनाद, बोले- पूर्ण बहुमत की बनाएंगे सरकार

Jharkhand Assembly Election: केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह शनिवार को झारखंड के एक दिन दौरे पर रांची पहुंचे। गृह मत्री शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद कर दिया।

Jharkhand Assembly Election: केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह शनिवार को झारखंड के एक दिन दौरे पर रांची पहुंचे। गृह मत्री शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद कर दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए विपक्ष और हेमंत सोरेन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। यहां प्रभात तारा मैदान में आयोजित बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति की सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। बीते कुछ दिनों से बैठकों को दौर शुरू हो गया है।

झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है। बीजेपी नेता-कार्यकर्ता को घर-घर जाकर इस सरकार के भ्रष्टाचार, घोटाले और वादाखिलाफी का दस्तावेज पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, एक हजार करोड़ का खनन घोटाला, 300 करोड़ का जमीन घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के एक सांसद के घर से तीन सौ करोड़ रुपए और हेमंत सरकार के मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ जब्त किए थे। यह सारा धन प्रदेश की जनता से लूटकर भ्रष्टाचार से इकट्ठा किया गया था।

बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए हेमंत सोरेन जिम्मेदार

अमित शाह ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी नेता ने हमला बोलते हुए कहा कि वे खुद को आदिवासी सीएम बताते हैं, लेकिन आदिवासियों की चिंता करने के बदले लैंड और लव जिहाद के जरिए उनकी जमीन लूटने वाले घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं। यही कारण है कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है।

आदिवासियों के हक पर डाका डाल रहे है घुसपैठिए

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है घुसपैठिए आदिवासियों के हक पर डाका डालते है। उनके बदले नौकरियां पा रहे हैं और हेमंत सोरेन सिर्फ अपने वोट बैंक बढ़ाने में मस्त है। उन्होंने वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही जनसंख्या के मामले में एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा। इसमें सुनिश्चित किया जाएगा कि आदिवासियों को संरक्षण मिलेगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा उनकी जनसंख्या कम नहीं हो और उन्हें आरक्षण का वास्तविक लाभ मिले।

सीएम आवास का घेराव करने गए पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज

रांची में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे पारा शिक्षकों को पुलिस ने सख्ती अपनाई है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया है। प्रदेश के 60 हजार पारा शिक्षक अपनी मांगों को लेकर राजधानी के मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए थे। शिक्षकों का प्लान मोरहाबादी मैदान से जुलूस निकालते हुए सीएम आवास का घेराव करना था। पुलिस की लाठी चार्ज के दौरान कई पारा शिक्षक घायल हो गए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
40.9 ° C
40.9 °
40.9 °
22 %
5.2kmh
28 %
Thu
40 °
Fri
43 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
37 °

Most Popular