27.2 C
New Delhi
Wednesday, October 14, 2026
Homeउत्तराखंडRoad Accident: बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक...

Road Accident: बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: उत्तराखंड में शनिवार को दो अलग अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक मामला उत्तराखंड में सीमांत त्यूणी तहसील का है, जहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई खाई में जा गिरी।

Road Accident: उत्तराखंड में शनिवार को दो अलग अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक मामला उत्तराखंड में सीमांत त्यूणी तहसील का है, जहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला देहरादून का है। देहरादून में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं, एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।

त्यूणी में बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

त्यूणी तहसील से लगे शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन सवार 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हो गई है। जयेंद्र सिंह (48 वर्ष) और हुकम सिंह (40 वर्ष) दोनों ऐठान के रहने वाले थे।

दोनों की दर्दनाक मौत

पुलिस के अनुसार, दोनों रात को सेब बागान से वापस लौट रहे थे, उस दौरान उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।राजस्व पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। राजकीय अस्पताल त्यूणी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

बस ने स्कूटी सवार दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर

देहरादून में आज तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं, एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। देहरादून के धर्मपुर क्षेत्र में रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर एक भीषण हादसा हुआ। इसमें मौके पर ही एक सब इंस्पेक्टर की जान चली गई। एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक वॉल्वो बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

आर्मी वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर

पंजाब के जालंधर में लुधियाना हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। एक निजी कंपनी के ट्रक से आर्मी का वाहन टकरा गया, जिसमें 6 जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद निजी कंपनी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में 6 जवान घायल

जालंधर के सूची पिंड के पास बने इंडियन ऑयल डिपो के पास हाईवे पर एक आर्मी की गाड़ी पीएपी चौक से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। उसी रास्ते से एक निजी कंपनी का ट्रक भी जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ है। टायर फटने की वजह से ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क पर बने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा रहे आर्मी के ट्रक से जा टकराया। टक्कर के बाद आर्मी का ट्रक पलट गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
55 %
3.9kmh
38 %
Wed
27 °
Thu
34 °
Fri
30 °
Sat
33 °
Sun
35 °

Most Popular