29.9 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
HomeराजनीतिHemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत, 5...

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत, 5 महीने बाद जेल से आए बाहर

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोरेन को लैंड स्कैम घोटाले में गिरफ्तार किया गया था और वे 5 महीने से जेल में थे।

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोरेन को लैंड स्कैम घोटाले में गिरफ्तार किया गया था और वे 5 महीने से जेल में थे। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने इस याचिका पर तीन दिनों तक बहस और सुनवाई पूरी करने के बाद 13 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

हेमंत सोरेन ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी है। अब झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद जेएमएम नेता अपना हाथ हिलाते हुए अभिवादन करते नजर आए। उनके साथ पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

हेमंत ने समर्थकों और जनता का किया धन्यवाद

जेल से बाहर आने के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने अपने समर्थकों और जनता का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके समर्थकों ने उनकी जमानत को न्याय की जीत बताया और खुशी जताई।

षड्यंत्र रचकर पांच महीने रखा जेल में

हेमंत सोरेन चार बजे होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बाहर निकले। इसके बाद पूर्व सीएम ने अपने पिता शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि षड्यंत्र रचकर और झूठी कहानी गढ़कर मुझे पांच महीने तक जेल में रखा गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश का पूरा सम्मान है, लेकिन न्याय की प्रक्रिया का लंबा खिंचना चिंता की बात है।

राजद ने कहा- सत्य की हुई जीत

राष्ट्रीय जनता दल ने जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत का स्वागत किया है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि न्यायालय के निर्णय का सदैव स्वागत है, आज भी हम स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कि सत्यमेव जयते, सत्य की जीत हुई है। हेमंत सोरेन को नाहक सत्ता के जालिमों ने बनावटी केस बना कर जेल में डाला, जो एक निर्वाचित मुख्यमंत्री थे। भाजपा ने दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। आज देश में आपातकाल नहीं आफतकाल लगा हुआ है।

ईडी ने 31 जनवरी को किया था गिरफ्तार

हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था। तब से वह रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं। पूर्व सीएम के अधिवक्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन पर वर्ष 2009-10 में इस जमीन पर जब कब्जा करने का आरोप लगाया गया, लेकिन इसे लेकर कहीं शिकायत दर्ज नहीं है। बीते साल अप्रैल में ईडी ने इस मामले में कार्यवाही शुरू की। जांच एजेंसी ने सिर्फ कुछ लोगों के मौखिक बयान के आधार पर बता दिया कि यह जमीन हेमंत सोरेन की है। ईडी के पास इस बात के कोई सबूत नहीं हैं।

जानिए क्या है मामला

लैंड स्कैम घोटाले में सोरेन पर सरकारी जमीन के अधिग्रहण और वितरण में अनियमितताओं के आरोप लगे थे। इस घोटाले में उन पर आरोप है कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए सरकारी जमीन को निजी हाथों में सौंपा और इसमें आर्थिक अनियमितताएं कीं। यह मामला झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण बन गया था, और हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में नई दिशा और गति आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
66 %
2.6kmh
57 %
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
34 °

Most Popular