22.4 C
New Delhi
Saturday, October 17, 2026
HomeराजनीतिFiring In Bihar: सारण में चुनाव बाद हिंसा, दो पक्षों में गोलीबारी,...

Firing In Bihar: सारण में चुनाव बाद हिंसा, दो पक्षों में गोलीबारी, एक की मौत कई घायल, इंटरनेट बंद

Firing in Bihar: पांचवें चरण के मतदान के बाद बिहार की सारण लोकसभा सीट पर हिंसा हो गई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है। एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण मौत हो गई।

Firing in Bihar: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को अनुमानित 57.47 फीसदी मतदान हुआ। इसमें बिहार की पांच सीटों पर भी वोटिंग हुई थी। पांचवें चरण के मतदान के बाद बिहार की सारण लोकसभा सीट पर हिंसा हो गई। भारती जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के समर्थक आपस में भिड़ गए। चुनाव के दूसरे दिन मंगलवार को बीजेपी और आरजेडी दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है। एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गोलीबारी के बाद दो दिन के लिए इंटरनेट बंद

मतदान के दौरान सोमवार को छपरा के भिखारी ठाकुर चौक इलाके में आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य भी पहुंची थीं। इसके बाद बवाल हुआ हो गया। घटना के बाद सारण एसपी गौरव मंगला ने कहा कि आरजेडी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। उसको मंगलवार को कुछ लोगों ने गोलीबारी की है। इस घटना के बाद प्रशासन ने दो दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात

हिंसा के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए है। सोमवार को सारण के बूथ संख्या 318 पर रोहिणी आचार्य पहुंची थीं। इसके बाद से विवाद शुरू हुई थी। इस घटना को लेकर मंगलवार को फायरिंग का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। इस घटना में चंदन राय की मौत हुई है। वहीं दो घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

57.47 फीसदी हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर कल 57.47 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे अधिक पश्चिम बंगाल (7 सीटें) में 73 फीसदी और सबसे कम महाराष्ट्र (13 सीटें) में 48.88 फीसदी मतदान होने की खबर है, हालांकि बॉलीवुड ब्रिगेड बड़ी संख्‍या में वोट डालने बाहर आया।

कहा कितना हुआ मतदान

अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के आंकड़े इस प्रकार हैं : लद्दाख (1 सीट) में 67.15 प्रतिशत, झारखंड (3 सीटें) में 63 प्रतिशत, ओडिशा में 60.72 प्रतिशत (5 सीटों के साथ-साथ 35 विधानसभा सीटें), जम्मू-कश्मीर में 54.49 प्रतिशत थे। (1 सीट), उत्तर प्रदेश (14 सीट) में 57.79 प्रतिशत और बिहार में 52.6 प्रतिशत।

बारामूला में रिकॉर्ड टूटा

केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बारामूला सीट पर लगभग 59 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है, जो 1984 के बाद सबसे अधिक है। 1996 में मतदान 46.65 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
74 %
2.4kmh
35 %
Fri
22 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
35 °
Tue
35 °

Most Popular