Exit Poll: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 699 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। मतदान समाप्त होते ही विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिनके नतीजों में राजधानी दिल्ली में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस बार के एग्जिट पोल्स में ‘मोदी मैजिक’ के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आम आदमी पार्टी (आप) को सरकार बनाने में मुश्किलें आ सकती हैं।
Table of Contents
मैटराइज एग्जिट पोल: भाजपा के हाथ में सत्ता की चाबी?
मैटराइज एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कमल खिलता नजर आ रहा है। अनुमान के मुताबिक भाजपा को 35-40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि ‘आप’ को 32-37 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है। कांग्रेस के खाते में मात्र एक सीट जाने की संभावना है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भाजपा बहुमत के करीब है और दिल्ली की सत्ता में वापसी कर सकती है।
जेवीसी पोल: भाजपा को बढ़त मिलने के संकेत
जेवीसी एग्जिट पोल में भाजपा को 39 से 45 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, ‘आप’ को 22-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के लिए तस्वीर निराशाजनक है, जिसे 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों के लिए 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।
चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल: ‘आप’ को झटका
चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 39-44 सीटें और ‘आप’ को 25-28 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के लिए 2-3 सीटों का अनुमान लगाया गया है।
पीपल्स पल्स एग्जिट पोल: भाजपा को प्रचंड बहुमत
पीपल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 51-60 सीटें मिलने का अनुमान है, जो पार्टी के लिए प्रचंड बहुमत को दर्शाता है। वहीं, ‘आप’ को मात्र 10-19 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस का खाता भी न खुलने के आसार हैं।
पीपल्स इनसाइट एग्जिट पोल: भाजपा के पक्ष में रुझान
पीपल्स इनसाइट एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 40-44 सीटें और ‘आप’ को 25-29 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 0-1 सीट के साथ फिर से संघर्ष करना पड़ सकता है।
पोल डायरी एग्जिट पोल: आप को बड़ा झटका
पोल डायरी के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 42-50 सीटें मिल सकती हैं, जबकि ‘आप’ को 18-25 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के हिस्से में 0-2 सीटें आ सकती हैं।
पी-मार्क एग्जिट पोल: भाजपा की मजबूत स्थिति
पी-मार्क के सर्वे के अनुसार भाजपा को 39-49 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि ‘आप’ को 21-31 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
वी-प्रीसाइड एग्जिट पोल: आप के लिए उम्मीद की किरण
वी-प्रीसाइड एग्जिट पोल के अनुसार ‘आप’ 46-52 सीटों के साथ सरकार बना सकती है। भाजपा को 18-23 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की उम्मीद है।
माइंड ब्रिंक एग्जिट पोल: आप को पूर्ण बहुमत
माइंड ब्रिंक एग्जिट पोल में ‘आप’ को 44-49 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 21-25 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस भी अपना खाता खोल सकती है।
डीवी रिसर्च एग्जिट पोल: कड़ी टक्कर के संकेत
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 36-44 और ‘आप’ को 26-34 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस का खाता खुलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
सिर्फ एग्जिट पोल्स हैं, वास्तविक नतीजे 8 फरवरी को होंगे घोषित
दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। विभिन्न एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत के करीब दिखाया गया है, जबकि कुछ सर्वे में ‘आप’ के लिए भी उम्मीद की किरण नजर आ रही है। हालांकि, ये सिर्फ एग्जिट पोल्स हैं और वास्तविक नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। तब ही स्पष्ट होगा कि दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा।
यह भी पढ़ें:-
PM Modi: गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन करने वालों को संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगेगी, प्रधानमंत्री का राहुल पर तंज