22.4 C
New Delhi
Saturday, October 17, 2026
HomeराजनीतिExit Poll 2024: लोकसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत का दावा,...

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत का दावा, विपक्षी गठबंधन के लिए बुरी खबर

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इनमें बताया जा रहा है कि अगले पांच साल के लिए देश में किसकी सरकार बनने जा रही है।

Exit Poll 2024: देश में लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई। आज सातवें चरण की 58 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही देश की जनता को इंतजार है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इनमें बताया जा रहा है कि अगले पांच साल के लिए देश में किसकी सरकार बनने जा रही है।

Table of Contents

न्यूज18 सर्वे में महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र में एनडीए को बड़ी जीत

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल ने सुझाव दिया कि भाजपा महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अपनी जीत दर्ज कर सकती है। इसके अलावा, भाजपा तमिलनाडु और केरल में भी अपना खाता खोल सकती है, जबकि इंडिया ब्लॉक दोनों राज्यों में जीत हासिल कर सकता है।

तमिलनाडु में NDA को 2-4 सीटें

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार, सीटों के लिहाज से बात करें तो तमिलनाडु में NDA को 2-4 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, इंडिया को 33-37 सीटें मिल रही हैं। INDIA गठबंधन में भी कांग्रेस को 13-15 तो DMK को 20-22 सीटें मिलने का अनुमान हैं।

पीएम मोदी लगातार तीसरी बार आएंगे सत्ता में

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला है। सत्तारूढ़ भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद है। इस चुनावी मौसम में जहां भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 400 पार का नारा दिया, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को भविष्यवाणी की कि इंडिया ब्लॉक कम से कम 295 लोकसभा सीटें जीतेगा।

उत्तराखंड में भाजपा क्लीन स्वीप!

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तराखंड में NDA को 60 फीसदी वोट शेयर सकते है। 35 फीसदी वोट INDIA को मिलते नजर आ रहे है। इसके अलावा सीटों की बात करें तो सभी 5 सीटें भाजपा को मिलती दिख रही हैं।

हिमाचल में कांग्रेस को फायदा

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में NDA को 64 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। गठबंधन को 34 फीसदी वोट मिल रहे हैं। भाजपा सभी 4 सीटों पर जीतती दिख रही है।

झारखंड में NDA के खाते में 8-10 सीटें

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में NDA को 50 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। झारखंड में NDA को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं INDIA गठबंधन के खाते में 4-5 सीटें आ रही है।

पंजाब में भाजपा को बढ़त

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार, पंजाब में NDA को 26 फीसद वोट मिल रहा है तो INDIA को 31 फीसदी वोट मिल सकता है। पंजाब में NDA को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं 13 सीटों वाले इस राज्य में INDIA को 7-9 सीटें मिल सकती हैं।

हरियाणा में भाजपा को नुकसान

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा को 6-7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती है।

दिल्ली में बीजेपी को मिल सकती है 6-7 सीटें

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बीजेपी को 54 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे है। 44 फीसदी वोट INDIA ब्लॉक के खाते में आ रहे है। सीटों की बात करें तो बीजेपी 6-7 सीटें जीत सकती है। वहीं इंडिया को 0-1 सीट मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में भाजपा भारी जीत दर्ज की उम्मीद

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा मध्य प्रदेश में 26-29 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

राजस्थान में भाजपा को 18-23 सीट का अनुमान

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान में 25 सीटों में से भाजपा को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को 2-7 सीटें मिलने की संभावना है। भविष्यवाणियों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा सीट से जीत सकते हैं।

बिहार में एनडीए को 14 में से 10-13 सीटें मिलेंगी

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के दौरान सर्वे में शामिल 14 सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को बिहार में 10-13 सीटें मिल सकती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में कुल 40 सीटों पर मतदान हुआ।

भाजपा को गुजरात में सभी 26 सीटों पर जीत की उम्मीद

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को गुजरात में सभी 26 सीटें मिलने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र एग्जिट पोल परिणाम

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि महाराष्ट्र में एनडीए को 32-35 सीटें मिलेंगी, जबकि इंडिया ब्लॉक को 15-18 सीटें मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल 2024

न्यूज़18 मेगा एग्जिट पोल के अनुसार, पहले तीन चरणों में 26 सीटों को कवर करने वाले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 22-25 सीटें मिलने की संभावना है। पहले तीन चरणों के लिए पूर्वानुमान के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) को तीन-छह सीटें मिलने की संभावना है।

केरल में खुलने जा रहा भाजपा का खाता

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार, केरल में NDA को 2-3 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को 13-14 सीटें मिलने जा रही हैं। इस आंकड़े के मुताबिक भाजपा का केरल में खाता खुलने जा रहा है।

कर्नाटक में NDA को फायदा

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में NDA को 55 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे है। सीटों की बात करें तो NDA के खाते में 20-22 सीटें आ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक को 3-5 सीटें वहीं JDS को 3 सीटें मिली हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
74 %
2.4kmh
35 %
Fri
22 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
35 °
Tue
35 °

Most Popular