31.2 C
New Delhi
Saturday, August 1, 2026
HomeराजनीतिDelhi Election: दिल्ली में कांग्रेस की दूसरी दूसरी लिस्ट जारी, जानिए किसे...

Delhi Election: दिल्ली में कांग्रेस की दूसरी दूसरी लिस्ट जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों को टिकट दिया है

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। यह सूची पार्टी के रणनीतिक प्रयासों और आगामी चुनावों में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीदों को दर्शाती है। कांग्रेस ने धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है, जिससे उन्हें चुनावी क्षेत्रों में तैयारी का पर्याप्त समय मिले।यह सूची पार्टी की चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों को दर्शाती है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का संतुलित चयन किया है। उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय समीकरण और सामाजिक समूहों को ध्यान में रखकर किया गया है।

कांग्रेस की 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक पत्र जारी कर उम्मीदवारों की घोषणा की है। सूची में कुल 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनका विवरण निम्नलिखित है।
रिठाला: सुशांत मिश्रा
मंगोलपुरी (एससी): हनुमान चौहान
शकूरबस्ती: सतीश लूथरा
त्रिनगर: सतेंद्र शर्मा
मटिया महल: आसिम अहमद खान
मोती नगर: राजेंद्र नामधारी
मादीपुर (एससी): जे.पी. पंवार
राजौरी गार्डन: धर्मपाल चंदेला
उत्तम नगर: मुकेश शर्मा
मटियाला: रघुविंदर शौकीन
बिजवासन: देवेंद्र सहरावत
दिल्ली कैंट: प्रदीप कुमार उपमन्यु
राजेंद्र नगर: विनीत यादव
जंगपुरा: फरहद सूरी
मालवीय नगर: जितेंद्र कुमार कोचर
महरौली: पुष्पा सिंह
देवली (एससी): राजेश चौहान
संगम विहार: हर्ष चौधरी
त्रिलोकपुरी (एससी): अमरदीप
कोंडली (एससी): अक्षय कुमार
लक्ष्मी नगर: सुमित शर्मा
कृष्णानगर: गुरुचरण सिंह राजू
सीमापुरी (एससी): राजेश लिलोठिया
बाबरपुर: हाजी मोहम्मद इशराक खान
गोकलपुर (एससी): प्रमोद कुमार जयंत
करावल नगर: डॉ. पी.के. मिश्रा

अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका

सूची में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। कांग्रेस ने समाज के विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए टिकट आवंटित किया है। कई सुरक्षित (एससी) सीटों पर पार्टी ने युवा और सक्रिय नेताओं को मैदान में उतारा है। यह घोषणा कांग्रेस के चुनाव अभियान को मजबूती प्रदान करेगी। उम्मीदवार अब अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान तेज करेंगे।

पहली सूची में 21 उम्मीदवारों का नाम

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित कर दिए थे। इसके तहत प्रमुख उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन क्षेत्रों की जानकारी निम्नलिखित है।
पहली सूची के मुख्य उम्मीदवार:
नई दिल्ली: पूर्व सांसद संदीप दीक्षित
बादली: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव
पटपड़गंज: अनिल चौधरी (मुकाबला आम आदमी पार्टी के अवध ओझा से होगा)
नरेला: अरुणा कुमारी
बुरारी: मंगेश त्यागी
आदर्श नगर: शिवानी सिंघल
सुल्तानपुर माजरा (एससी): जय किशन
नांगलोई जाट: रोहित चौधरी
शालीमार बाग: प्रवीण जैन
वजीरपुर: रागिनी नायक

अन्य उम्मीदवार

कांग्रेस ने इस सूची में वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को जगह देकर चुनावी समीकरण साधने का प्रयास किया है। जय किशन और अनिल चौधरी जैसे अनुभवी नेता पहले से ही विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के मजबूत चेहरे माने जाते हैं। रागिनी नायक और शिवानी सिंघल जैसे युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है, जो पार्टी के भविष्य को दर्शाता है।

जानिए समीकरण

नई दिल्ली सीट पर संदीप दीक्षित को टिकट देकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। पटपड़गंज सीट पर अनिल चौधरी का मुकाबला आप के अवध ओझा से होगा, जो हाई-प्रोफाइल मुकाबला बनने की संभावना है। महिला उम्मीदवारों को भी प्रमुख सीटों से टिकट देकर कांग्रेस ने विविधता पर ध्यान दिया है।

अब तक 47 प्रत्याशी का ऐलान

कांग्रेस ने अपनी पहली और दूसरी सूची मिलाकर अब तक कुल 47 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी अब अपने चुनावी अभियान में तेजी लाने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ। ऐसे में दोनों पार्टियों अपने अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें-

CM Yogi ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं: बोले- गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
63 %
5.8kmh
100 %
Fri
31 °
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
31 °

Most Popular