25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिपंजाब में बिक्रम मजीठिया पर शिकंजा, AAP ने दी चेतावनी: 'तस्कर बड़ा...

पंजाब में बिक्रम मजीठिया पर शिकंजा, AAP ने दी चेतावनी: ‘तस्कर बड़ा हो या छोटा, बख्शा नहीं जाएगा’

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी के बीच पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई पर कहा, तस्कर छोटा हो या बड़ा, बख्शा नहीं जाएगा।

Arvind Kejriwal: पंजाब में नशे के खिलाफ जारी जंग और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो टूक संदेश दिया है– तस्कर कोई भी हो, कितना भी बड़ा क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब और गुजरात उपचुनाव में पार्टी की जीत के मौके पर यह बयान दिया। केजरीवाल ने कहा, गुजरात की जनता त्रस्त है और गुजरात की जीत 2027 के चुनाव का इशारा है। गुजरात की जनता के पास विकल्प नहीं था, लेकिन आम आदमी पार्टी अब एक विकल्प है।

Arvind Kejriwal: नशे के खिलाफ AAP का सख्त रुख

बिक्रम मजीठिया के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी को लेकर पूछे गए सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, पंजाब में हमारी सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। जो लोग पहले नशे को बढ़ावा देते थे, वे मंत्री थे। अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो रही है। वहां बुलडोजर भी चल रहे हैं। हम साफ राजनीति के लिए आए हैं। हमारी सरकार नशे और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।

मनीष सिसोदिया ने भी मजीठिया मामले पर कहा, यह जानकारी पंजाब सरकार या विजिलेंस ही दे सकती है, लेकिन हमारी नीति स्पष्ट है—भ्रष्टाचार या नशे से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Arvind Kejriwal: मजीठिया पर शिकंजा

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया एक बार फिर जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। उनके खिलाफ विजिलेंस द्वारा की गई हालिया छापेमारी को राज्य सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम का हिस्सा माना जा रहा है। AAP नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित नहीं बल्कि सबूतों के आधार पर हो रही है।

Arvind Kejriwal का निशाना, कांग्रेस भाजपा से मिली हुई पार्टी

केजरीवाल ने इस मौके पर कांग्रेस और भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, गुजरात की जनता के पास अब तक कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब AAP एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। कांग्रेस अब विकल्प नहीं रही, वह भाजपा की गोद में बैठी है। गुजरात में कांग्रेस ने AAP को नुकसान पहुंचाने के लिए रणनीतिक रूप से काम किया। पर जनता सब समझती है।

गुजरात-पंजाब उपचुनाव में जीत से उत्साहित AAP

गुजरात और पंजाब की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत से पार्टी के नेता बेहद उत्साहित नजर आए। इस मौके पर नवनिर्वाचित विधायक गोपाल इटालिया (गुजरात) और संजीव अरोड़ा (पंजाब) ने अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

मनीष सिसोदिया ने कहा, यह खुशी का अवसर है। दोनों राज्यों की टीमों ने दिन-रात मेहनत की। जीत के बाद दिल्ली आकर केजरीवाल से मिलना उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।

2027 पर नजर: 100+ सीटों का लक्ष्य

केजरीवाल ने 2027 के गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा, गुजरात की ये जीत अगले चुनाव का संकेत है। इस बार 5 सीटों पर लड़े, अब आगे हम सरकार बनाएंगे। हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और साफ-सुथरी सरकार देंगे।

पंजाब में बिक्रम मजीठिया पर शिकंजा कसने और नशे के खिलाफ मुहिम में AAP के सख्त तेवर एक स्पष्ट संदेश दे रहे हैं – पार्टी का झुकाव किसी भी सूरत में अपराधियों की ओर नहीं है। उपचुनाव में मिली जीत ने AAP को नई ऊर्जा दी है और अब पार्टी अगले चुनावों में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में दिख रही है।

यह भी पढ़ें-

1 जुलाई से महंगी होगी रेल यात्रा, तत्काल टिकट बुकिंग में आधार अनिवार्य: जानिए क्या-क्या बदलेगा

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
13 %
2.1kmh
100 %
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
36 °

Most Popular