33 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomePersonalitySSC ने बढ़ाई उम्मीदवारों की उम्मीदें, CGL 2026 भर्ती के लिए दोबारा...

SSC ने बढ़ाई उम्मीदवारों की उम्मीदें, CGL 2026 भर्ती के लिए दोबारा शुरू हुए आवेदन; इस तारीख तक करें अप्लाई

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की एप्लीकेशन विंडो को फिर से खोल दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक SSC CGL 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है. उनके लिए ये एक अच्छा मौका है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एक्स पर एक पोस्ट कर एप्लीकेशन विंडो दोबार खोलने से जुड़ी जानकारी दी. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने पोस्ट में लिखा, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अनुसार 22 जून तक 28 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन जमा किया है.

एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  1. कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2026 का नोटिफिकेशन 21 मई को जारी किया गया था.
  2. ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो 21 मई से 22 जून तक खोली गई थी.
  3. अब आवेदन करने की आखिरी तारीख  25 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक) तक बढ़ा दी गई है.
  4. फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 26 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक) तक है.
  5. एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक) तक खुलेगी.
  6. टियर-1 परीक्षा अगस्त – सितंबर 2026 में होने की उम्मीद है.

क्यों बढ़ाई गई आखिरी तारीख

आयोग के अनुसार उन्हें उम्मीदवारों से कई आवेदन मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि वे अलग-अलग कारणों से तय समय के भीतर अपने आवेदन जमा नहीं कर पाए. इस मामले पर विचार करते हुए आयोग ने  कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की विंडो को दो दिनों के लिए खोलने का फैसला लिया है. ये फैसला उम्मीदवारों के हितों को देखते हुए लिया गया है.

आयोन ने ये भी साफ किया है कि 21.05.2026 के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन, 2026 के नोटिस में दी गई बाकी सभी शर्तें और नियम वैसे ही रहेंगे. उनमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
58 %
3.1kmh
79 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular