30.6 C
New Delhi
Friday, September 25, 2026
HomePersonalityIAF Recruitment 2027: अग्निवीरवायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 6 जुलाई...

IAF Recruitment 2027: अग्निवीरवायु और मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 6 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन; जानें पात्रता और नियम

IAF Notification 2027: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु भर्ती 02/2027 और एयरमैन ग्रुप ‘वाई’ (मेडिकल असिस्टेंट) 02/2027 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई से 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा (STAR चरण-I) 22-23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

अग्निवीरवायु पद के लिए उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)। एयरमैन ग्रुप ‘वाई’ (मेडिकल असिस्टेंट) के लिए आयु सीमा अलग-अलग योग्यता के अनुसार तय की गई है। 10+2 पास उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 21 वर्ष तक हो सकती है, जबकि डिप्लोमा धारकों के लिए यह सीमा 24 वर्ष तक निर्धारित है।

आवेदन शुल्क 

भारतीय वायु सेना की इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय एक निर्धारित परीक्षा शुल्क देना होगा। यह शुल्क सभी वर्गों के लिए ₹550 + 18% जीएसटी है और यह वापस नहीं किया जाएगा। आवेदन तभी मान्य होगा जब शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से पूरा किया जाएगा।

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

चरण-I में ऑनलाइन परीक्षा होती है। विज्ञान वाले उम्मीदवारों के लिए भौतिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी (60 मिनट) का पेपर होता है, जबकि गैर-विज्ञान वालों के लिए अंग्रेजी, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान (45 मिनट) का पेपर होता है। इसमें सही उत्तर पर +1 अंक और गलत उत्तर पर -0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है, तथा स्कोर का नॉर्मलाइजेशन भी किया जाता है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) होती है, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ होती है- पुरुषों के लिए 7 मिनट और महिलाओं के लिए 8 मिनट के अंदर। दौड़ पास करने के बाद पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वैट्स जैसे फिटनेस टेस्ट कराए जाते हैं।

कितना मिलेगा वेतन?

सालकस्टमाइज्ड पैकेज (प्रति माह)हाथ में मिलने वाली रकम (70%)अग्निवीर कॉर्पस में योगदानसरकार का कॉर्पस योगदानकुल मासिक योगदान (लगभग)
पहला साल30,00021,0009,0009,00018,000
दूसरा साल33,00023,1009,9009,90019,800
तीसरा साल36,50025,55010,95010,95021,900
चौथा साल40,00028,00012,00012,00024,000

ऐसे करें आवेदन

  • भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अब “New Registration” पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स भरें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID आदि)
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके User ID और Password बनाएं
  • User ID और Password से Login करें Application Form खोलें।
  • फॉर्म में अपनी Personal और Educational Details भरें।
  • Photo, Signature और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो Online Fee Payment करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर Final Submit करें।
RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
53 %
3.7kmh
49 %
Fri
30 °
Sat
29 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
33 °

Most Popular