34 C
New Delhi
Monday, July 27, 2026
HomePersonalityCentral Bank Of India Apprentice Vacancy 2026: सेंट्रल बैंक में 4500 पदों...

Central Bank Of India Apprentice Vacancy 2026: सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

Central Bank Of India Apprentice Vacancy 2026: बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शानदार मौका दे रही है. सेंट्रल बैंक ने अप्रेंटिस (Apprentice) के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए बैंक पूरे देश में कुल 4500 खाली पदों को भरने जा रहा है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

नौकरी से जुड़ी जरूरी तरीखें कर लीजिए नोट

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 12 जून 2026 से हो चुकी है. उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जून 2026 तय की गई है. बैंक द्वारा इसकी ऑनलाइन परीक्षा जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में आयोजित की जा सकती है.

कौन कर सकता है अप्लाई? 

पढ़ाई

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (डिग्री) की डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा

उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी आवेदक का जन्म 31 मई 1998 से पहले और 31 मई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए (इन दोनों तारीखों के लोग भी पात्र हैं).

कैसे होगा सिलेक्शन?

सफलतापूर्वक फॉर्म भरने और फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को एक चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसमें BFSI SSC द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन टेस्ट (Online Test) होगा और साथ ही जिस राज्य के लिए आप अप्लाई कर रहे हैं, वहाँ की स्थानीय भाषा (Local Language) का टेस्ट भी लिया जाएगा. ऑनलाइन एग्जाम में कुल 100 नंबर के 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा.

आवेदन फीस (Application Fee)

जनरल/EWS/OBC पुरुषों के लिए 944 रुपये देने होंगे
वहीं, जनरल/EWS/OBC (महिलाओं रे लिए 708 रुपये देने होंगे
जबकि SC/ST पुरुष और महिलाओं के लिए 236 रुपये देने होंगे
दिव्यांग (PWBD) और ट्रांसजेंडर के लिए 236 रुपये तय की गई है.

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें Important Dates

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 12 जून 2026 से हो चुकी है, जो 22 जून 2026 को समाप्त होगी. बैंक द्वारा इसकी ऑनलाइन परीक्षा जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में आयोजित की जा सकती है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
34 ° C
34 °
34 °
49 %
1kmh
78 %
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °
Thu
34 °
Fri
33 °

Most Popular