30.4 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Election : बैतूल के चार मतदान केंद्रों में कल फिर होगी...

MP Election : बैतूल के चार मतदान केंद्रों में कल फिर होगी वोटिंग, जानिए क्यों हो रहा है पुनर्मतदान

MP Election : एमपी के बैतूल संसदीय क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों में 10 मई को पुनर्मतदान होगा। इन क्षेत्रों में सात मई को मतदान हुआ था, मगर बस में आग लग जाने से ईवीएम मशीनें प्रभावित हुई थीं।

MP Election : भारतीय चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों में 10 मई को पुनर्मतदान कराने का आदेश जारी किया है। इन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को मतदान हुआ था। मगर बस में आग लग जाने से ईवीएम मशीनें प्रभावित हुई थीं। इसलिए एमपी के बैतूल संसदीय क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर कल फिर से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने फिर से पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को ही चुनाव कर्मचारी और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें पहुंच रही है। सात मई को मतदान कराकर लौट रही बस आग दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जिसकी जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजी गई थी।

चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने बुधवार को मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट के चार बूथों पर 10 मई को पुनर्मतदान का आदेश दिया। क्योंकि मतदान के बाद उन्हें और मतदान कर्मियों को ले जा रही एक बस में आग लग गई थी। इस घटना में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

आग में कुछ ईवीएम हो गई क्षतिग्रस्त

अधिकारी ने बताया कि बस बैतूल लोकसभा सीट पर मतदान के बाद चुनाव कर्मचारियों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को ले जा रही थी, जब मंगलवार रात करीब 11 बजे गोला गांव के पास इसमें आग लग गई, जिससे कुछ ईवीएम क्षतिग्रस्त हो गईं।

बस जलकर हो गई खास

इस घटना के बारे में कलेक्टर ने बताया कि बस में चिंगारी के कारण आग लगी, जिससे बस जलकर खाक हो गई। सूर्यवंशी ने कहा कि घटना के समय बस में छह मतदान दल और आधा दर्जन ईवीएम थे और चार वोटिंग मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना में नहीं हुआ कोई घायल

बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जिला प्रशासन द्वारा आग की घटना पर रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को निर्वाचन क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया।

कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा पुनर्मतदान

अधिकारी ने बताया कि संसदीय सीट के मुलताई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इन बूथों पर 10 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान निर्धारित है। 10 मई को सुबह साढ़े पांच बजे मॉकपोल की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित नौ मई को रवाना होंगे।

बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में लगाई जाएगी स्याही

पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में लगाई जाएगी। निर्वाचन आयोग ने पुनर्मतदान की सूचना सभी अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों सहित प्रेक्षकों को अनिवार्य रूप से देने एवं मतदान केंद्र के क्षेत्र में डोंडी (मुनादी) पिटवाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दे दिए है। आयोग ने बैतूल के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को इस इसकी सूचना दे दी है।

इन चार मतदान केंद्रों में हुई थी वोटिंग

अधिकारी ने कहा कि ये बूथ राजकीय एकीकृत उच्च विद्यालय, राजापुर, राजकीय एकीकृत उच्च विद्यालय, रैयत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंडा, रैयत और राजकीय एकीकृत उच्च विद्यालय, चिखलीमाल में स्थापित किए गए थे। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि बैतूल लोकसभा सीट पर मंगलवार को अनुमानित 72.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
21 %
3.7kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular