31.5 C
New Delhi
Sunday, August 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशLok Sabha Elections 2024 : एमपी की खजुराहो सीट से सपा ने...

Lok Sabha Elections 2024 : एमपी की खजुराहो सीट से सपा ने उतारा प्रत्याशी, वीडी शर्मा के सामने मनोज यादव लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने डॉ. मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सभी विपक्ष एक जुट होकर इंडिया गठबंधन बनाया है। मोदी सरकार के खिलाफ कई राज्यों में स्थानीय पार्टियां एक जुट होकर चुनाव लड़ रही है। कई जगह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जा चुका है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली है। शनिवार इस सीट पर सपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी ने खजुराहो सीट से मनोज यादव को टिकट दिया है।

वीडी शर्मा से होगा मनोज यादव का मुकाबला

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने एमपी की खजुराहो सीट पर डॉ. मनोज यादव का ऐलान कर दिया है। वहीं, बीजेपी ने इस सीट से पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। डॉ. मनोज यादव बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से उम्मीदवार वीडी शर्मा के सामने चुनाव लड़ेंगे। खजुराहो सीट पर कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है। सपा को मध्य प्रदेश से एक सीट कांग्रेस ने दी है।

कौन हैं डॉक्टर मनोज यादव

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव लड़ने वाले डॉक्टर मनोज यादव ने साल 2014 में विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ा था। सपा के टिकट पर अब मनोद यादव खजुरारोह से चुनाव लड़ेंगे। पहले बीजेपी की सुष्मा स्वराज इस सीट से जीती थीं। साल 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बिजावर से सपा ने मोहन यादव पर फिर से भरोसा जताया था। लेकिन किसी कारण उनको टिकट नहीं दिया गया है। उनका टिकट काटकर पूर्व विधायक रेखा यादव को मौका दिया गया था।

मध्यप्रदेश के स्टार प्रचार कों की लिस्ट

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पीएम मोदी, पार्टी चीफ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को स्टार प्रचारक के रूप में उतारा है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश की स्टार प्रचारकों की सूची में राज्य के पूर्व गृहमंत्री और विधानसभा चुनाव हार चुके नरोत्तम मिश्रा को भी शामिल हैं। अन्य राज्यों के कई मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में बीजेपी की ओर स्टार प्रचारक बनाए हैं। इस​ लिस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, असम के सीएम हेमंत विस्वा शर्मा, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी स्टार प्रचारक हैं। इनके अलावा कई दिग्गजों के नाम है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31.5 ° C
31.5 °
31.5 °
62 %
3.4kmh
92 %
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
36 °
Wed
36 °
Thu
28 °

Most Popular