29.7 C
New Delhi
Saturday, August 1, 2026
Homeज्योतिषSurya Pooja tips: रविवार के दिन करें ये आसान उपाय, सूर्यदेव की...

Surya Pooja tips: रविवार के दिन करें ये आसान उपाय, सूर्यदेव की कृपा से बरसेगा धन ,

Surya Pooja tips: हमारे सनातन धर्म में सप्ताह के हर दिनों का अलग-अलग महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार सप्ताह का हर एक दिन किसी ना किसी भगवान या देवी देवता को समर्पित किया गया है।उसी प्रकार हिन्दू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को अर्पित किया गया है। ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करने से घर में खुशहाली और सुख, समृद्धि आती है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि रविवार के दिन यदि आप प्रातःकाल उठकर स्नान-ध्यान के बाद सर्वप्रथम उगते सूरज को जल अर्पित करते हैं तो आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

Surya Pooja tips: हमारे सनातन धर्म में सप्ताह के हर दिनों का अलग-अलग महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार सप्ताह का हर एक दिन किसी ना किसी भगवान या देवी देवता को समर्पित किया गया है। जिस प्रकार सोमवार को भगवान भोलेनाथ को ,मंगलवार को राम भक्त हनुमान को,बुधवार को श्री गणपति जी को,गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को ,शुक्रवार का दिन माँ दुर्गा को और शनिवार का दिन भगवान शनि देव को अर्पित किया गया है। उसी प्रकार हिन्दू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को अर्पित किया गया है। ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करने से घर में खुशहाली और सुख, समृद्धि आती है।

इस दिन भगवान सूर्य की आराधना करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं| शास्त्रों के अनुसार सूर्य की पूजा करने और जल चढ़ाने से व्यक्त‍ि का तेज बढ़ता है और उसका भाग्य बलशाली होता है। साथ ही उसे सभी रोगों से भी मुक्ति मिलती है| परन्तु हर पूजा के कुछ नियम कायदे भी होते है, जिनका अगर सही तरीके से पालन नहीं किया जाए तो उस पूजा का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है| हमें हिन्दू शास्त्र में रविवार के दिन किस प्रकार भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए इनका वर्णन किया गया है| साथ ही इस दिन किस कार्य को नहीं करना चाहिए यह भी उल्लेख किया गया है| आइए जानते रविवार के दिन हमे किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

सूर्य दिलाता है मान-सम्मान:

सूर्य को सभी ग्रहों का राजा काहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन सूर्य ग्रह की ऊर्जा सबसे अधिक होती है| इसलिए यह दिन सूर्य देव को समर्पित किया गया है| ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक होती है उस व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा सदैव बनी रहती है| ऐसे व्यक्ति को समाज में हमेशा मान-सम्मान मिलता है और उसकी प्रतिष्ठा में चार चांद लग जाते हैं।उस व्यक्ति के सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं। वहीं, कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होने पर हर कार्य में भरपूर सफलता भी मिलती है।

ज्योतिषियों का मानना हैं कि अगर किस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक न हो तो उसे रविवार के दिन सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए | ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इन उपायों को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करता हैं तो उसे सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उसके जीवन की सब बाधाएं दूर हो जाती हैं| आइए जानते हैं क्या हैं भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने के वो अचूक उपाय:-

ऐसे करें सूर्यदेव को जल अर्पित:

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि रविवार के दिन यदि आप प्रातःकाल उठकर स्नान-ध्यान के बाद सर्वप्रथम उगते सूरज को जल अर्पित करते हैं तो आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आप जल में थोड़ी सी रोली मिला दें और फिर उस जल को अर्पित करें| अगर आप जल अर्पित करते वक्त निम्नलिखित मंत्रों का जाप करते हैं तो भगवान सूर्य देव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं |

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम.
ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री
ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय:

जल अर्पित करने के बाद करें यह काम:

सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों कोनों घी के दीपक जलाएं। तथा सूर्य देव से अपने परिवार की सुख, समृद्धि और धन प्राप्ति की कामना करें। माना जाता है कि यह उपाय करने से धन संबंधी सभी परेशानी जल्द दूर हो जाती है।

भूलकर भी ना करें यह कार्य:

रविवार को सूर्य अस्त होने से पहले किसी भी तरह का नमक नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना वर्जित माना गया है। इस दिन किसी भी व्यक्ति को मांस और मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। रविवार के दिन बाल कटवाना भी अशुभ है। रविवार को सरसों का तेल भी नहीं लगाना चाहिए। तांबे से बनाया गया सामान खरीदने और बेचने से बचें। ग्रे या नीले रंग का भी उपयोग नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं| विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है| Bynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
70 %
5kmh
89 %
Sat
37 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
31 °
Wed
33 °

Most Popular