19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
Homeमध्यप्रदेशCrime News: कई बार किया रेप, शादी तय हुई तो घर से...

Crime News: कई बार किया रेप, शादी तय हुई तो घर से तलवार के दम पर किडनैप करने की कोशिश

Crime News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।एक 22 साल की लड़की को उसकी शादी के दौरान किडनैप करने की कोशिश की गई।

Crime News: मध्य प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही में एक नया मामला अशोकनगर जिले से सामने आया है। यहां एक 22 साल की लड़की को उसकी शादी के दौरान घर से किडनैप करने की कोशिश की गर्ई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। किडनैप करने की कोशिश का दुस्साहस करने दरिंदे का नाम कालू उर्फ सलीम खान है। आरोप है कि उसने शादी से पहले कथित तौर पर लड़की के साथ कई बार रेप किया। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो बनाकर उसे बदनाम भी किया। अब शादी होने वाली है तो उसने लड़की के पूरे परिवार पर ही हमला कर दिया।

तलवार के दम पर लड़की को किडनैप करने की कोशिश

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जाता है कि कुछ युवक हाथ में तलवारें और रॉड लिए लड़की को बीच सड़क खींच रहे है। यह वीडियो वायरल होते ही प्रदेश में हड़कंप मच गया। यह घटना सामने आने के बाद पता चला कि आरोपी ने पहले भी कई बार लड़की से दुष्कर्म कर चुका है।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

इस घटना के उसने वीडियो भी बनाए हैं। लड़की ने लोकलाज के डर से इसकी शिकायत किसी से नहीं की थी। अब उसके परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बवाल मचा तो भाग गया आरोपी

30 मई को तो आरोपी ने हद ही पार कर दी। सलीम तीन अन्य साथियों के साथ लड़की के घर आकर हंगामा करने लगा। सभी युवकों के हाथ में तलवार और रॉड लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बेटी को पकड़ा और खींचकर ले जाने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर भीड़ जमा हो गई। माहौल बिगड़ता देख आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर बाइक लेकर भाग या। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसके बारे में बताया।

शाादी से पहले आरोपी ने कई बार किया रेप

पीड़िता ने बताया कि कल वह कहीं काम करने जा रही थी। तभी आरोपी उसके पास आकर पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी सलीम ने चाकू की नोंक पर लड़की का तीन बार रेप किया है। इसके बार वह पीड़िता को ज्यादा परेशान करने लगा।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर एसडीओपी विवेक शर्मा ने कहा कि 30 मई की शाम युवती के परिवार और आरोपियों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने इस बात की खबर पुलिस को नहीं दी। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। इस बार पीड़ित परिवार ने आरोपियों की शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
82 %
1kmh
31 %
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
32 °

Most Popular