34.4 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeदेशSuccess Story: NEET टॉप करने के बाद छोड़ी AIIMS की सीट, अब...

Success Story: NEET टॉप करने के बाद छोड़ी AIIMS की सीट, अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं अभिदा बैरेटो

Success Story: आमतौर पर NEET में टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्र AIIMS या JIPMER जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में पढ़ाई का सपना देखते हैं. लेकिन गोवा की अभिधा बैरेटो (Abhida Barretto) ने अलग राह चुनी. NEET में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने AIIMS और JIPMER में दाखिले का अवसर छोड़कर Armed Forces Medical College (AFMC), पुणे में प्रवेश लिया. अब उन्होंने MBBS पूरा करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (मेडिकल ऑफिसर) के रूप में कमीशन हासिल किया है. उनकी सफलता की कहानी हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा की तरह है.

NEET में किया शानदार प्रदर्शन

गोवा के कनाकोना (Canacona) क्षेत्र की रहने वाली अभिधा बैरेटो ने NEET 2021 में राज्य में पहला स्थान हासिल किया था. उनकी इस उपलब्धि के बाद उन्हें देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों AIIMS और JIPMER में पढ़ने का अवसर मिला, लेकिन उन्होंने सेना में डॉक्टर बनने के अपने सपने को प्राथमिकता दी और AFMC, पुणे को चुना.

क्यों चुना AFMC

एक इंटरव्‍यू में अभिधा ने बताया था कि उनके परिवार में कोई सेना में नहीं है, लेकिन बचपन में सेना की वर्दी में एक अधिकारी को देखकर उनके मन में देश सेवा का सपना जागा. कक्षा 12 के दौरान शिक्षकों ने उन्हें AFMC के बारे में बताया, जहां डॉक्टर बनने के साथ-साथ भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिलता है. यही बात उन्हें सबसे अधिक प्रेरित कर गई.

MBBS के दौरान भी रहीं अव्वल

AFMC, पुणे से MBBS की पढ़ाई के दौरान अभिधा ने केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेल और अन्य गतिविधियों में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें दीक्षांत समारोह में Maj Gen N.D.P. Karani Trophy से सम्मानित किया गया, जो Graduate Wing की Second Best Outgoing Student को दी जाती है. इसके अलावा उन्होंने Anatomy, Physiology, Pediatrics और Medicine में गोल्ड मेडल भी जीते. उन्होंने MBBS के 14 में से 13 विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल की और पहले, दूसरे तथा तीसरे वर्ष में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए.

खेलों में भी रहीं आगे

अभिधा केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेलों में भी आगे रहीं. उन्होंने Maharashtra University of Health Sciences (MUHS) का एथलेटिक्स में प्रतिनिधित्व किया. कई स्प्रिंट और रिले प्रतियोगिताएं जीतीं. गर्ल्स फुटबॉल टीम की कप्तान रहीं और पुणे में कई फुल तथा हाफ मैराथन में भी शानदार प्रदर्शन किया.

भारतीय सेना में बनीं मेडिकल ऑफिसर

MBBS पूरा करने के बाद अभिधा बैरेटो को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (Medical Officer) के रूप में कमीशन मिला है. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी इंटर्नशिप के लिए जम्मू को चुना है, जहां वे सेना के साथ मेडिकल सेवाएं देंगी.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.4 ° C
34.4 °
34.4 °
47 %
4.9kmh
97 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular