23.4 C
New Delhi
Monday, September 28, 2026
HomeदेशSam Pitroda: सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स बयान पर बढ़ा बवाल तो...

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स बयान पर बढ़ा बवाल तो कांग्रेस ने किया किनारा, कहा—ये उनके निजी विचार…

Sam Pitroda: अमेरिका के विरासत टैक्स का जिक्र करते हुए सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां देश को बर्बाद कर देंगी।

Sam Pitroda: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं| इस बीच नेता एक दूसरे पर बयानबाजी भी कर रहे हैं| इसी के चलते कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के एक बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है। दरअसल, अमेरिका के विरासत टैक्स का जिक्र करते हुए सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां देश को बर्बाद कर देंगी। इसके बाद कांग्रेस ने भी बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा दिया गया बयान का बयान उनका व्यक्तिगत विचार है इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

क्या कहा था सैम पित्रोदा ने:

दरअसल, अमेरिका के शिकागो में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अमेरिका में लगने वाले विरासत टैक्स को सही बताते हुए कहा कि यह एक अच्छा कानून है जिसमें यदि कोई व्यक्ति मर जाता है तब उसकी संपति का केवल 45 फीसदी हिस्सा ही उसके बच्चों को ट्रांसफर किया जा सकता है| बाकि के 55 फीसदी हिस्से पर सरकार का अधिकार होता है| इस कानून के हिसाब से आपके मरने के बाद आपके द्वारा कमाए गए धन पर जनता का भी अधिकार होता है|

ऐसे मुद्दों पर लोगों को उठानी चाहिए आवाज:

साथ ही सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है| यहाँ पर पैतृक संपति पर सिर्फ परिवार का ही हक़ होता है| उन्होंने कहा कि यदि यहाँ कोई व्यक्ति करोड़ो की संपति के साथ मर जाता है, तो उसके बच्चों को ही वह रुपये मिलते हैं, लेकिन आम जनता को कुछ नहीं मिलता।

इसलिए लोगों को ऐसे मुद्दों पर आवाज उठानी चाहिए और उन पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं जानते कि इसका क्या निष्कर्ष निकलेगा| असल में यह कानून आम जनता के हित के लिए है |

बीजेपी ने किया पलटवार:

वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने सैम पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वोटरों को कांग्रेस की योजनाओं से अवगत कराया है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि कांग्रेस भारत को पूरी तरह बर्बाद करने का फैसला कर चुकी है|

उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा अब 50% विरासत टैक्स की वकालत कर रहे है जिसका अर्थ है कि हमने अपनी सारी मेहनत और प्रयास से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50% हिस्सा सरकार हमसे ले लेगी और अगर कांग्रेस की सरकार बानी तो जो टैक्स अभी हम भर रहे है वो और भी बढ़ जाएगा |

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बोले:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने मालवीय के इन आरोपों पर सवाल उठाया, और कहा कि पित्रोदा ने अपने बयान में कहीं भी कांग्रेस का नाम लिया है क्या। उन्होंने यह कहीं नहीं कहा की कांग्रेस ऐसा कोई कानून लाएगी| कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी ऐसा कुछ नहीं लिखा है| यह उनकी निजी विचार है और हर किसी को यहाँ अपने विचार रखने का अधिकार भी है |

जयराम रमेश बोले-ये कांग्रेस के विचार नहीं:

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सैम पित्रोदा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये कांग्रेस के विचार नहीं हैं और उनके विचार हमेशा कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं होते। साथ ही जयराम रमेश ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस की टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाती है। उन्होंने कहा कि यह सब चुनाव अभियान से ध्यान हटाने के लिए जानबूझकर किया जा रहा है।

जयराम रमेश ने आगे कहा कि सैम पित्रोदा पूरी दुनिया में कई लोगों के मित्र, गुरु और मार्गदर्शक रहे हैं। सैम पित्रोदा कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर व्यक्त करते हैं। हर व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विचार प्रकट करने के लिए स्वतंत्र है। साथ ही जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि ये विचार सैम पित्रोदा के निजी विचार हैं ना कि कांग्रेस के आधिकारिक विचार।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
79 %
2.4kmh
1 %
Sun
23 °
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular