29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
HomeदेशPushpak Express Train: रेलवे और सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान,...

Pushpak Express Train: रेलवे और सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान, हेल्पलाइन नंबर जारी, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Pushpak Express Train: महाराष्ट्र में बुधवार, 22 जनवरी को एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ जिसमें 12 लोगों की जान चली गई।

Pushpak Express Train: महाराष्ट्र में बुधवार, 22 जनवरी को एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ जिसमें 12 लोगों की जान चली गई। यह हादसा लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में एक आग की अफवाह फैलने के बाद हुआ। अफवाह के कारण कई यात्री घबराकर ट्रेन की चेन खींचकर अचानक ट्रेन से उतरने लगे, और तभी दूसरी ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने इन यात्रियों को टक्कर मार दी। यह हादसा शोलापुर जिले में हुआ। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दुर्घटना ने रेलवे सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब ट्रेन में एक अफवाह के कारण इतनी बड़ी मानव हानि हुई है। महाराष्ट्र के जलगांव में 22 जनवरी को हुए भयानक ट्रेन हादसे पर भारत के विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सीएम फडणवीस ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली, तो यात्री घबराए हुए थे और ट्रेन से कूदने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की और घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए प्रशासन को निर्देशित किया।

रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा

रेलवे मंत्रालय ने इस हादसे में मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। इसमें मृतकों के परिवारों को 1.5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार रुपये और अन्य घायलों को 5 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

राहत कार्य और हेल्पलाइन

रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने घायलों की मदद के लिए राहत कार्य शुरू किया। रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिनके माध्यम से लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सहायता ले सकते हैं। भुसावल, जलगांव, मनमाड, बुरहानपुर, खंडवा, सीएसएमटी, दादर, कल्याण, ठाणे और इगतपुरी जैसे स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।


हेल्पलाइन नंबर जारी…

  • भुसावल के लिए मोबाइल नंबर 8799982712
  • रेलवे नंबर 55110
  • जलगांव के लिए मोबाइल नंबर 8799952519
  • रेलवे नंबर 79220
  • मनमाड स्टेशन के लिए मोबाइल नंबर 7420058556
  • रेलवे नंबर 72217
  • बुरहानपुर स्टेशन के लिए मोबाइल नंबर 8263916314
  • रेलवे नंबर 66222
  • खंडवा के यात्रियों के लिए मोबाइल नंबर 8263916296
  • रेलवे नंबर 67220
  • सीएसएमटी के लिए हेल्पलाइन नंबर 022-22694040
  • रेलवे नंबर 55993
  • दादर के लिए मोबाइल नंबर 9136452387
  • रेलवे नंबर 57390
  • कल्याण के लिए मोबाइल नंबर 8356848078
  • रेलवे नंबर 63360
  • ठाणे के लिए मोबाइल नंबर 9321336747
  • रेलवे नंबर 61290
  • इगतपुरी के लिए मोबाइल नंबर 8657916263
  • रेलवे नंबर 69131

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर (अब एक्स) पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, महाराष्ट्र के जलगांव में हुए रेल हादसे पर मैं शोक व्यक्त करता हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद प्रदान कर रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, जलगांव में हुई रेल दुर्घटना में अनेक यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल हुए सभी यात्री शीघ्र स्वस्थ हों।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर हादसे की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हरसंभव मदद पहुंचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, जलगांव के पास एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से कुछ यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। मैं अपनी संवेदनाएं उन लोगों के प्रति व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें-

Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 नक्सलियों को मार गिराया, इनमें 1 करोड़ का इनामी भी शामिल

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
28 %
2.9kmh
0 %
Tue
28 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
26 °
Sat
28 °

Most Popular