27.8 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
HomeदेशPM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, ऐसे चेक...

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है।

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 1 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के बनौली गांव से ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी की। इस मौके पर उन्होंने देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में करीब 20,500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी। यह पैसा आधार से लिंक जनधन खातों में ट्रांसफर किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से संवाद भी किया और इस योजना के डिजिटल और पारदर्शी सिस्टम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, देश का किसान देश की आत्मा है। जब किसान मजबूत होगा, तो भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

PM Kisan Yojana: 2019 से अब तक 3.69 लाख करोड़ रुपये का ट्रांसफर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है। योजना के तहत हर लाभार्थी किसान को प्रति वर्ष ₹6,000 की सहायता दी जाती है, जिसे तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके खातों में भेजा जाता है।

अब तक इस योजना के तहत 19 किस्तों में किसानों के खातों में 3.69 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इस बार की 20वीं किस्त से किसानों को मौजूदा फसल चक्र में मदद मिलेगी।

PM Kisan Yojana: बोवाई और कटाई के समय मिलती है आर्थिक मदद

देश में लगभग 85% किसान ऐसे हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। ऐसे छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह योजना एक सुरक्षा कवच की तरह है, जो उन्हें फसल की बोवाई या कटाई के समय राहत देती है। यह पैसा बीज, खाद, और मजदूरी जैसे खर्चों को वहन करने में मदद करता है।

पीएम किसान योजना की डिजिटल ताकत

पीएम-किसान योजना की सबसे बड़ी खासियत है इसका पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी सिस्टम। योजना का संचालन जनधन खाता, आधार और मोबाइल (JAM) ट्रिनिटी के जरिए होता है। इससे न केवल फर्जी लाभार्थियों को बाहर किया गया है, बल्कि भुगतान प्रक्रिया भी तेज और सटीक हुई है।

किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभार्थी सूची चेक और स्टेटस अपडेट कर सकते हैं। जमीन की डिजिटल वेरिफिकेशन और आधार लिंकिंग से योजना में पारदर्शिता बढ़ी है।

डिजिटल क्रांति की दिशा में नए प्रयोग

पीएम किसान योजना की सफलता से प्रेरित होकर केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कई डिजिटल इनोवेशन भी शुरू किए हैं:
किसान ई-मित्रा: एक वॉइस-बेस्ड चैटबॉट, जो किसानों को उनकी स्थानीय भाषा में कृषि संबंधित जानकारी देता है।
एग्री-स्टैक: एक डिजिटल प्लेटफॉर्म जो किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार सलाह और सेवाएं उपलब्ध कराता है।

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको यह किस्त मिली है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें
  • होमपेज पर Farmers Corner में जाएं
  • वहां “Know Your Status” विकल्प चुनें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें
  • OTP प्राप्त करें और दर्ज करें
  • स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिखाई देगा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक संजीवनी बन चुकी है। यह न सिर्फ उनकी आर्थिक मदद करती है, बल्कि तकनीक के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाती है। 20वीं किस्त के जरिए सरकार ने एक बार फिर यह दिखाया है कि किसानों की भलाई उसकी प्राथमिकता में है।

यह भी पढ़ें:-

मालेगांव विस्फोट मामला: मुझे 17 साल तक अपमानित किया गया, बरी होने के बाद रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
52 %
2.2kmh
0 %
Sun
27 °
Mon
29 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular