18.5 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeदेशLokSabha Election 2024: पलामू में बोले पीएम मोदी-पाकिस्तानी नेता चाहते हैं कि...

LokSabha Election 2024: पलामू में बोले पीएम मोदी-पाकिस्तानी नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें

LokSabha Election 2024: पीएम मोदी ने पलामू की जनसभा में कहा कि पहले की सरकारें शांति की उम्मीद में पाकिस्तान को प्रेम पत्र भेजती थीं लेकिन जवाब में पड़ोसी देश और अधिक आतंकवादी भेजता था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के चुनावों में जनता के एक—एक वोट की ताकत ने यह सब बदल दिया।

LokSabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में अपने प्रवास के दूसरे दिन आज शनिवार को पलामू में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान से निपटने में पिछली कांग्रेस सरकारों को कमजोर बताते हुए पीएम मोदी ने हमला बोला। पीएम मोदी ने पलामू की जनसभा में कहा कि पहले की सरकारें शांति की उम्मीद में पाकिस्तान को प्रेम पत्र भेजती थीं|

लेकिन जवाब में पड़ोसी देश और अधिक आतंकवादी भेजता था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के चुनावों में जनता के एक-एक वोट की ताकत ने यह सब बदल दिया। पीएम ने कहा कि आपके वोट की ताकत ने 2014 के बाद आतंकवाद पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण में बदलाव देखा। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते थे।

अब घर में घुसकर मारता है नया भारत:

पीएम मोदी ने कहा कि पहले आतंकवादी खुलेआम बेगुनाहों को मारते थे और पिछली सरकारें पड़ोसी देश को प्रेम पत्र भेजती थीं। लेकिन उन प्रेम पत्रों के जवाब में पाकिस्तान हमारे देश में और अधिक आतंकवादी भेजता था। लेकिन 20ं14 में आपके वोट की ताकत से मैंने कहा कि बहुत हो गया। आज नया भारत ऐसा नहीं है। अब नया भारत घर में घुसकर उन आतंकवादियों को मारता है। पीएम ने कहा कि झारखंड और बिहार से लोग सीमा पर देश की रक्षा के लिए जाते थे।

पूरी दुनिया में रोना रोती थी कांग्रेस सरकारें:

पलामू में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद पर पूरी दुनिया में कांग्रेस की सरकारें इसका रोना रोती थी। अब सर्जिकल और बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से हिल गया है और पूरी दुनिया में बचाओ बचाओ चिल्लाकर रो रहा है। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शहजादा पीएम बने इसके लिए पाकिस्तान के नेता प्रार्थना कर रहे हैं।

वोट की ताकत से धारा 370 की दीवार को दफन कर दिया:

पीएम ने आगे कहा कि पहले झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, पशुपति से लेकर तिरूपति तक आतंकवाद और नक्सलवाद फैला हुआ था। लेकिन 2014 के बाद देश से आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो गया है। आपके वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 की दीवार को दफन कर दिया है। आपके एक वोट की ताकत ने ही इस धरती से आतंकवाद खत्म किया और कई माताओं-बहनों की उम्मीदें पूरी की हैं।

पाक के पूर्व मंत्री ने की राहुल गांधी की तारीफ:

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की थी। फवाद चौधरी ने राहुल गांधी को उनके परदादा की तरह समाजवादी विचारधारा का बताया। फवाद चौधरी ने राहुल गांधी के बारे में कहा था कि अपने परदादा जवाहरलाल नेहरू की तरह राहुल गांधी भी समाजवादी हैं। भारत और पाक की समस्याएं विभाजन के 75 साल बाद भी एक जैसी हैं।

राहुल गांधी के एक वीडियो को शेयर करते हुए फवाद चौधरी ने कहा था कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि भारत की 70 प्रतिशत संपत्ति 30 या 50 परिवारों के पास है। वहीं पाकिस्तान में एक बिजनेस क्लब है जिसे पाक बिजनेस काउंसिल कहा जाता है और कुछ रियल एस्टेट सेठों के पास पाक संपत्ति का 75% हिस्सा है। फवाद चौधरी ने कहा कि संपत्ति का उचित वितरण पूंजीवाद की सबसे बड़ी चुनौती है।

झारखंड में 4 चरणों में होंगे चुनाव:

बता दें कि झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 चार चरणों में सम्पन्न होंगे। बात करें पिछले 2019 के लोकसभा चुनावों की तो बीजेपी के गठबंधन वाले एनडीए ने झारखंड में 12 सीटें जीतीं थी। इसमें 11 सीटें अकेले बीजेपी ने जीती थीं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस ने एक-एक सीटें जीती थीं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.5 ° C
18.5 °
18.5 °
26 %
1.3kmh
0 %
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
28 °

Most Popular