40.5 C
New Delhi
Monday, June 15, 2026
HomeदेशLok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस को एक और झटका, छह बार...

Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस को एक और झटका, छह बार के विधायक ने छोड़ी पार्टी

Lok Sabha Elections 2024 : असम में कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नारा ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वह अपनी पत्नी रानी नारा को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से वो नाराज थे।

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। छह बार के विधायक भरत चंद्र नारा ने सोमवार को कांग्रेस छोड़ दी है। नाओबोइचा से विधायक ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। भरत चंद्र नारा ने लिखा, मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा देता हूं। चुनाव से कांग्रेस के कई विधायक और नेता अपनी पार्टी का दामन छोड़ चुके है।

मीडिया सेल अध्यक्ष पद भी छोड़ा

आपको बता दें कि इससे पहले भरत नारा ने असम में पार्टी के मीडिया सेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी रानी नारा को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से वो नाराज थे। इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी ने रानी की जगह दूसरे उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

छह बार जीते विधानसभा चुनाव

बता दें कि भरत नारा कांग्रेस पार्टी के टिकट पर छह बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके है। भरत ने साल 1985 से 2011 तक लगातार ढकुआखाना निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। इसके अलावा वह राज्य में कैबिनेट मंत्री भी रहे। साल 2021 में वह लखीमपुर जिले की नाओबोइचा सीट पर चले गए और फिर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते।

कांग्रेस ने रानी नारा को नहीं दिया टिकट

भरत की पत्नी रानी इस बार असम की लखीमपुर सीट पर टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। वह इस लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव जीत चुकी है। इसके अलावा एक बार राज्यसभा के लिए भी चुनी गईं। कांग्रेस नेता ने केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया। हालाँकि, कांग्रेस ने इस बार रानी नारा के बजाय उदय शंकर हजारिका को लखीमपुर सीट से मैदान में उतारा है।

असम लोकसभा चुनाव 2024 अनुसूची और तिथि

असम में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को तीन चरणों में चुनाव होंगे। भारत के चुनाव आयोग ने 16 मार्च को घोषणा की। 4 जून परिणाम घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
40.5 ° C
40.5 °
40.5 °
20 %
3.2kmh
0 %
Mon
42 °
Tue
42 °
Wed
41 °
Thu
38 °
Fri
40 °

Most Popular